Nashik stray dogs: महाराष्ट्र के नासिक में आवारा कुत्तों परेशान लोगों ने निफाड नगर पंचायत में चीफ़ ऑफ़िसर धीरज भामरे के सामने अनोख विरोध प्रदर्शन किया। युवा सेना के ज़िला प्रमुख विक्रम रांढवे ने निफाड नगर पंचायत में चीफ़ ऑफ़िसर धीरज भामरे की डेस्क पर कई आवारा कुत्ते छोड़ दिए और डेस्क पर नोटों की माला पहना दी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा विषय बना हुआ है।
पढ़ें :- iPhone की जिद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पहाड़ी पर चढ़े बेटे को बचाने में माता-पिता की भी मौत
दरअसल, बच्चों, बुज़ुर्गों और वाहन चालकों पर आवारा कुत्तों के हमलों में बढ़ोतरी और कथित तौर पर बार-बार शिकायतें के बावजूद नसबंदी अभियान (ABC प्रोग्राम) या कुत्ते पकड़ने के उपाय लागू न करने से नाराज लोगों ने निफाड नगर पंचायत में चीफ़ ऑफ़िसर के ऑफिस में विरोध जताया। जिसमें सीधे चीफ़ ऑफ़िसर के ऑफ़िस में कुत्ते छोड़े गए। इसके साथ अधिकारी को नोटों की माला पहनाने की कोशिश भी की गयी। लोगों का कहना है कि ये कदम निफाड इलाके में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे की ओर प्रशासन का ध्यान खींचने और स्थानीय निवासियों को हो रही परेशानी के खिलाफ़ उठाया गया।
नासिक में आवारा कुत्तों परेशान लोगों ने निफाड नगर पंचायत में चीफ़ ऑफ़िसर धीरज भामरे के सामने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। युवा सेना के ज़िला प्रमुख विक्रम रांढवे ने निफाड नगर पंचायत में चीफ़ ऑफ़िसर धीरज भामरे की डेस्क पर कई आवारा कुत्ते छोड़ दिए और डेस्क पर नोटों की माला पहना दी। pic.twitter.com/jNXHuvjaKv
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) September 17, 2026
पढ़ें :- पीएम मोदी बोले- पेपर लीक के दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का किया जाएगा गठन
इसके साथ ही युवा सेना के ज़िला प्रमुख विक्रम रांढवे ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन इस स्थानीय विरोध के बाद तुरंत कार्रवाई करने के अपने वादे को पूरा नहीं करता है, तो नागरिकों की मौजूदगी में फिर से चीफ़ ऑफ़िसर के ऑफ़िस में आवारा कुत्ते छोड़े जाएंगे। इस घटना के दौरान काउंसिल हॉल में पार्षद रूपाली रंधावे, सुनील पाठक, बिरजू पठान, रतन गजरे, सचिन खाडताले और स्टाफ़ सदस्य मौजूद थे।