मऊ। मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र (Mau Sadar Assembly Constituency) से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक अब्बास अंसारी (MLA Abbas Ansari) बीते दिनों जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारे चाचा ओपी राजभर 2022 में योगी जी को बोले थे कि चल सन्यासी मंदिर में। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।
पढ़ें :- अब ओवैसी ने दी चुनौती- योगी संभल से और अखिलेश गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाए, हम दोनों को हराएंगे
ओमप्रकाश राजभर जी के खुद के विधायक अब्बास अंसारी जी ही ओपी राजभर को नहीं छोड़ रहें हैं।
मऊ में एक कार्यक्रम में अब्बास अंसारी जी ने कहा कि,"हमारे चाचा ओपी राजभर जी 2022।में योगी जी को बोले थे कि चल सन्यासी मंदिर में"।
आगे अब्बास भाई कहते हैं कि ओपी राजभर जी के जुबान पर माता… pic.twitter.com/mBBfQvGVWu
— शिवांश (@Lohiya_07) July 24, 2026
पढ़ें :- अखिलेश यादव और अब्बास अंसारी की मुलाकात से यूपी की सियासत गरम, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) कहते हैं कि ओपी राजभर के जुबान पर माता सरस्वती जी विराजमान हैं अब 2027 में योगी जी मंदिर जाने वाले हैं। अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) यहीं नहीं रुके बोले कि हमारे चाचा इसलिए बीजेपी में गये हैं क्यों वो योगी जी को खुद मंदिर तक पहुंचाएंगे। इसके बाद लोग कह रहे हैं कि ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के खुद के विधायक अब्बास अंसारी ही उनको नहीं छोड़ रहें हैं।