1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: महाकुंभ में पहुंची सबसे खूबसूरत साध्वी, पत्रकार ने कहा- इतनी सुंदर होने के बावजूद क्यों चुना संन्यास का जीवन?

VIDEO: महाकुंभ में पहुंची सबसे खूबसूरत साध्वी, पत्रकार ने कहा- इतनी सुंदर होने के बावजूद क्यों चुना संन्यास का जीवन?

Maha Kumbh 2025 : 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh Mela 2025) का शुभारंभ हो चुका है। संगम तट पर नागा साधुओं का हठयोग, संतों की तपस्या और भक्तों की श्रद्धा हर किसी का ध्यान खींच रही है। इसी बीच एक साध्वी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

By santosh singh 
Updated Date

Maha Kumbh 2025 : 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh Mela 2025) का शुभारंभ हो चुका है। संगम तट पर नागा साधुओं का हठयोग, संतों की तपस्या और भक्तों की श्रद्धा हर किसी का ध्यान खींच रही है। इसी बीच एक साध्वी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। यह वीडियो एक महिला पत्रकार और साध्वी के बीच हुई बातचीत का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि साध्वी एक सजे हुए रथ पर सवार हैं। पत्रकार उनसे पूछती है कि वे कहां से आई हैं और उनका संन्यास जीवन का सफर कैसे शुरू हुआ?

पढ़ें :- मदरसों में अब शुक्रवार की छुट्टी रद्द, भाजपा सरकार के फैसले के बाद खड़ा हुआ विवाद  

पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई

इस पर साध्वी ने बताया कि वे उत्तराखंड से आई हैं और आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हैं।

साध्वी ने अपनी उम्र 30 साल बताई

जब पत्रकार ने उनकी सुंदरता की तारीफ करते हुए पूछा कि उन्होंने इतनी खूबसूरत होने के बावजूद संन्यास का जीवन क्यों चुना? तो साध्वी ने जवाब दिया, कि मुझे जो करना था, वह मैं कर चुकी हूं। अब इस जीवन में मुझे सुकून मिलता है।  इसके बाद साध्वी ने अपनी उम्र 30 साल बताई और कहा कि वे पिछले दो साल से संन्यास जीवन का पालन कर रही हैं। इस वीडियो पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया आई है। कुछ लोगों ने साध्वी के संन्यास जीवन को सराहा और इसे प्रेरणादायक बताया। वहीं, कई यूजर्स ने सवाल उठाते हुए साध्वी को ढोंगी कहा।

नेटिजंस के रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, कि कौन साध्वी इतना श्रृंगार करती है बहन? असली साध्वियाँ अपने अंदर की चमक के कारण सुंदर और चमकीली दिखती हैं।  दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, कि चल-चल दोस्त गाड़ी निकाल, अब बाबा बनते हैं।  वहीं, तीसरे यूजर ने कहा कि इससे क्या फर्क पड़ता है कि कोई त्याग को किस नजर से देखता है। लेकिन यह देखकर अच्छा लगा कि एक 30 साल की लड़की ने सब कुछ छोड़ दिया है और 2 साल के लिए साध्वी बन गई है।

पढ़ें :- Video-रामलीला में 69 साल के रामप्रसाद तिवारी का खतरनाक स्टंट, 60 फीट से मौत की छलांग लगाकर हैं जिंदा..., लोग बोले- चमत्कार है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...