शनिवार शाम को मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल यहां एक की रनवे पर एक ही समय पर दो विमान आ गए। जिसकी वजह से यात्रियों की जान पर आ बनी। जिसमें सैकड़ों यात्री बाल बाल बचे।
पढ़ें :- TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे, बोलीं- BJP कार्यकर्ताओं ने किया हमला, SC के जज पर भी कसा तंज
सैकड़ों विमान यात्रियों की जान पलक झपकते ही जा सकती थी। इसका एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक ही रनवे पर एक विमान को उड़ान भरते और दूसरे को उसके ठीक पीछे उतरते हुए देखा जा सकता है।
एक ही रनवे पर एक ही वक्त में इन दोनों विमानों का इस तरह टेक ऑफ और लैंडिंग करना बेहद खतरनाक और एक बड़ी दुर्घटना को दावत देना था। खबरों में बताया गया कि मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे।
सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रनवे पर एक विमान उतर रहा है।वहीं दूसरा विमान उड़ान भरता नजर आ रहा है। दोनो विमानों का एक साथ इस तरह से टेकऑफ और लैंड जोखिम भरा था।
मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार शाम को एक भीषण हादसा होने से बाल-बाल बच गया,
पढ़ें :- भाजपा सरकार आने वाले दिनों में सांस लेने पर भी लगाएगी टैक्स : इमरान प्रतापगढ़ी
ऐसी भी क्या जल्दबाजी थी!
मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ कर रहा है और लगभग पीछे ही इंडिगो का विमान रनवे पर उतरा।
यात्रियों के जान का बड़ा रिस्क हो सकता था। pic.twitter.com/vAhfY8nkZm
— Ankit Kumar Avasthi (@kaankit) June 9, 2024
पढ़ें :- बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों और कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, मेटा ने मानी अपनी गलती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंडिगो का विमान 5053 देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद रले 27 पर उतर रहा था।
वहीं एयर इंडिया का विमान 657 तिरुवंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा था। मुंबई एयरपोर्ट पर इस घटना का वीडियो सामने आय़ा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि मुंबई एयरपोर्ट के एक ही रनवे पर एक समयपर दो विमान आ गए हैं।