1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. VIDEO: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मनोज मुंतशिर शुक्ला का बनाया गया वीडियो सुर्खियों

VIDEO: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मनोज मुंतशिर शुक्ला का बनाया गया वीडियो सुर्खियों

सोशल मीडिया पर अयोध्या व राम मंदिर ट्रेंड में बना हुआ है। इस बीच मशहूर लेखक व गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बनाया गया वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है। यह वायरल हो रहा है। वीडियो में मनोज कहते हैं, “22 जनवरी ये वो तारीख है, जो अपने आप चलकर हमारे पास नहीं आई है। हमने अपने बलिदानों के बल पर कमाई है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

VIDEO : सोशल मीडिया पर अयोध्या व राम मंदिर ट्रेंड में बना हुआ है। इस बीच मशहूर लेखक व गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बनाया गया वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है। यह वायरल हो रहा है। वीडियो में मनोज कहते हैं, “22 जनवरी ये वो तारीख है, जो अपने आप चलकर हमारे पास नहीं आई है। हमने अपने बलिदानों के बल पर कमाई है।

पढ़ें :- न रूल्स परफेक्ट, न लोग... फिर भी दिल से हैं आदर्श! प्राइम वीडियो ने 'आदर्श बाल विद्यालय' का ट्रेलर किया रिलीज़

पता नहीं कितनी सुहागिनों की मांगे उजड़ गईं। पता नहीं कितनी बहनों की राखियां भाई की कलाई को तरसती रह गईं। पता नहीं कितने पिताओं ने अपने बेटों की जलती चिताएं देखी हैं। तब हमें 22 जनवरी देखना नसीब हो रहा है। अंत में वे ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए दिखे।

पढ़ें :- भारत में एक दिन पहले दस्तक दे सकती है विजय की ‘जन नायकन’, रिलीज डेट को लेकर बढ़ी हलचल

मनोज अक्सर अपने आर्टिकल्स में देशभक्ति और आध्यात्मिक भावनाओं को बहुत खूबसूरत तरीके से व्यक्त करते रहते हैं। वे टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले रियलिटी सिंगिंग शो में भी कुछ इसी तरह से पेश आते हैं। हालांकि मनोज को पिछले साल रामायण पर आधारित प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग के कारण आलोचना झेलनी पड़ी थी। बाद में मनोज ने इसके लिए माफी भी मांगी थी। फिल्म फ्लॉप रही थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...