1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video Viral -शराबी हैवान पति ने पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा, फिर छत से उल्टा लटकाया, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Video Viral -शराबी हैवान पति ने पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा, फिर छत से उल्टा लटकाया, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

बरेली (Bareilly) के आंवला में एक शराबी युवक ने हैवानियत की हद पार कर दी। उसने अपनी पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा, फिर छत से उल्टा लटका दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच आरोपी ने पत्नी को छोड़ दिया। गनीमत रही कि लोगों ने समय रहते महिला को पकड़ लिया।

By santosh singh 
Updated Date

आंवला। बरेली (Bareilly) के आंवला में एक शराबी युवक ने हैवानियत की हद पार कर दी। उसने अपनी पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा, फिर छत से उल्टा लटका दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच आरोपी ने पत्नी को छोड़ दिया। गनीमत रही कि लोगों ने समय रहते महिला को पकड़ लिया। हालांकि पिटाई से महिला को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित महिला के भाई ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी घर से फरार हो गया है।

पढ़ें :- 'सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं...' मोहम्मद शमी ने भावुक पोस्ट के साथ टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के निवासी रघुनाथ सिंह (Raghunath Singh) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उन्होंने 12 साल पहले अपनी बहन डोली की शादी आंवला के लठैता मोहल्ला निवासी नितिन सिंह (Nitin Singh) के साथ की थी। बताया कि नितिन शराब पीने का आदी है। रोजाना शराब पीकर घर आता है। डोली से मारपीट करता है। मायकेवालों ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

पढ़ें :- गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाका, एक घायल, जांच जुटी फॉरेंसिक टीम

13 मई रात की है घटना

रघुनाथ सिंह (Raghunath Singh) ने आरोप लगाया कि 13 मई की रात करीब 10 बजे नितिन सिंह (Nitin Singh) ने डोली को बेरहमी से पीटा। फिर छत से उल्टा लटका दिया। फिर जान से मारने की नियत से उसे छोड़ दिया। गनीमत रही कि मोहल्ले के लोगों ने समय रहते डोली को पकड़ लिया। घटना का वीडियो भी उनके पास है। पुलिस ने आरोपी पति नितिन कुमार (Husband Nitin Kumar) , अमित कुमार (Amit Kumar) व दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह (Inspector Kunwar Bahadur Singh) ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

मोहल्ले के लोगों ने बनाया वीडियो

घटना के दौरान किसी पड़ोसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी अपनी पत्नी को छत से उल्टा लटकाकर नीचे गिराने की कोशिश कर रही है। महिला चीख रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि अगर समय रहते मदद न की जाती तो महिला की जान जा सकती थी।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...