1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video: मालगाड़ी डिरेल हुई तो लोगों में डीजल लूटने की मची होड़; बाल्टी-डिब्बों में भर-भरकर ले गए घर

Video: मालगाड़ी डिरेल हुई तो लोगों में डीजल लूटने की मची होड़; बाल्टी-डिब्बों में भर-भरकर ले गए घर

Petrol-Diesel looted from derail goods train in Ratlam: पिछले कुछ सालों में कई ऐसी घटनाएं सामने आयी हैं, जिनमें दुर्घटना के बाद लोग मदद करने की बजाय वाहनों से चीजों की लूटकर ले जाते नजर आए। एक ऐसा ही मामला मध्य-प्रदेश से सामने आया है। जहां रतलाम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार रात बेपटरी हुई मालगाड़ी से डीजल बहने लगा तो लोगों में लूट मच गयी।

By Abhimanyu 
Updated Date

Diesel looted from derail goods train in Ratlam: पिछले कुछ सालों में कई ऐसी घटनाएं सामने आयी हैं, जिनमें दुर्घटना के बाद लोग मदद करने की बजाय वाहनों से चीजों की लूटकर ले जाते नजर आए। एक ऐसा ही मामला मध्य-प्रदेश से सामने आया है। जहां रतलाम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार रात बेपटरी हुई मालगाड़ी से डीजल बहने लगा तो लोगों में लूट मच गयी।

पढ़ें :- Darjeeling Toy Train : पहाड़ों की रानी दार्जिलिंग की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी,1 अक्टूबर से विशेष टॉय ट्रेन भ्रमण सेवाएं शुरू

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मुंबई रेल मार्ग की डाउन लाइन पर रतलाम रेलवे स्टेशन के पास घटला क्षेत्र में गुरुवार रात ईंधन ले जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे।इस दौरान मालगाड़ी के जो दो डिब्बे बेपटरी हुए थे उनमें डीजल भरा हुआ था। जब लोगों को शुक्रवार सुबह बेपटरी हुए डिब्बों से हजारों टन डीजल नाले में बहने का पता लगा तो लोग बाल्टी, बर्तन, डिब्बे आदि लेकर डीजल भरने पहुंच गए। अब डीजल भरकर ले जाते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है। जिसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बर्तन, कैन और बड़े बड़े डिब्बे में डीजल भरकर ले जाती दिखीं।

पढ़ें :- Video Viral : नदी में नहाने उतरी लड़की पर मगरमच्छ ने किया अटैक, यह नज़ारा देख किसी की भी थम जाएंगी सांसें, बाल-बाल बची जान

पढ़ें :- Viral : 'मैंने नींबू काटकर रोक दी बारिश', BJP सांसद भोजराज नाग के बयान पर कांग्रेस बोली- महंगाई पर भी आजमाएं टोटका

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...