विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा (Vidisha) में शादी समारोह के दौरान स्टेज पर डांस करते समय 22 वर्षीय परिणीता जैन (Parineeta Jain) की अचानक मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत की आशंका जताई गई है। इस घटना के बाद शादी समारोह (Wedding Ceremony)में मातम छा गया, और रस्में जल्द पूरी कर दी गईं।
पढ़ें :- CM Omar Abdullah-journalist Nidhi Razdan: CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुआ रिश्ता और बात पहुंच गई शादी तक
हे भगवान ये क्या हो रहा है। हंसते खेलते लोगों को हार्ट अटैक आना अब भयानक रूप ले चुका है। एमपी के विदिशा में स्टेज पर डांस करती हुई युवती को अचानक दिल का दौरा पड़ने से
मौत।#HeartAttack #MondayMotivation Arvind Kejriwal#RanveerAllahbadia Chief Minister#Beerbiceps
समय रैना pic.twitter.com/O77vqKkHZJ— santosh singh (@SantoshGaharwar) February 10, 2025
विदिशा के मगधम रिपोर्ट में चल रहे शादी समारोह में स्टेज पर डांस करते समय एक युवती की मौत हो गई। 22 वर्षीय परिणीता जैन (Parineeta Jain) इंदौर की रहने वाली थी। वह अपनी मामा की बेटी की शादी में शामिल होने गुना से विदिशा (Vidisha) आई थीं।
पढ़ें :- Sanskriti Sansad : श्री काशी विश्वनाथ धाम में अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ , जुटे देश-विदेश के 50 चित्रकार
स्टेज पर डांस करते हुए अचानक गिरी
शनिवार रात को महिला संगीत के अवसर पर वह स्टेज पर डांस करते हुए अचानक गिर गई। उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर को विदिशा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है, हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत की वजह हो सकती है।
युवती की मौत के बाद शादी समारोह में मातम छा गया, शादी रविवार को होना थी लेकिन शनिवार को ही शादी की रस्में पूरी कर समारोह समाप्त कर दिया। परिणीता का स्टेज पर डांस करते हुए वीडियो रविवार को सामने आया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इन्वेस्टमेंट कंपनी में ब्रांच हेड हैं पिता
इंदौर के साउथ तुकोगंज निवासी परिणीता के पिता सुरेंद्र कुमार जैन इंदौर के ही विजयनगर में एक इन्वेस्टमेंट कंपनी में ब्रांच हेड हैं। बेटी की मौत के बाद अब परिवार सदमे में है।