1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Vidya Balan का बना फेक इंस्टाग्राम अकाउंट, एक्ट्रेस ने की अपील

Vidya Balan का बना फेक इंस्टाग्राम अकाउंट, एक्ट्रेस ने की अपील

एक्ट्रेस विद्या बालन कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। छोटे पर्दे से करिअर शुरू करने के बाद वह बड़े पर्दे का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। विद्या ने कई यादगार रोल किए हैं। विद्या अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वह कई कॉमेडी रील्स भी शेयर करती रहती हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई : एक्ट्रेस विद्या बालन कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। छोटे पर्दे से करिअर शुरू करने के बाद वह बड़े पर्दे का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। विद्या ने कई यादगार रोल किए हैं। विद्या अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वह कई कॉमेडी रील्स भी शेयर करती रहती हैं। फैंस को उनकी फनी रील्स काफी पसंद आती है।

पढ़ें :- Dhurandhar The Revenge : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जानें कब होगी OTT पर रिलीज, फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट आई सामने

इस बीच विद्या एक फेक इंस्टाग्राम की शिकार हो गई हैं। इसकी जानकारी खुद विद्या ने फैंस को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी है। विद्या ने अपनी पोस्ट में लिखा, “सभी को हैलो…पहले फोन नंबर और अब कोई मेरे नाम का अकाउंट चला रहा है। इस अकाउंट से वो लोगों के पास मेरा नाम लेकर कॉन्टैक्ट कर रहा है। मेरी टीम और मैंने इसे रिपोर्ट कर दिया है। आप भी इस अकाउंट को रिपोर्ट और ब्लॉक कर दें।

ये हमारे लिए बहुत अच्छा होगा। ये मेरे कई दोस्तों और मेरे कई लोगों से मैं बनकर बात कर रहा है। प्लीज आप भी इसे एंटरटेन ना करें और इसे रिपोर्ट और ब्लॉक करें।” विद्या जल्द ही फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ इलियाना डिक्रुज है। फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

पढ़ें :- ‘रामायण’ के चक्कर में बिगड़ा TOXIC का खेल, क्या इस साल भी फिल्म नहीं होगी रिलीज ? जानिए पूरा सच

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...