1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Vijay Deverakonda Viral Video : सुपरस्टार विजय देवरकोंडा सीढ़ियों से गिरे, आई गंभीर चोट

Vijay Deverakonda Viral Video : सुपरस्टार विजय देवरकोंडा सीढ़ियों से गिरे, आई गंभीर चोट

सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda)  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद विजय के फैंस भी हैरान हो गए। दरअसल, एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ एक भयानक हादसा हुआ है। ये हादसा पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई : सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda)  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद विजय के फैंस भी हैरान हो गए। दरअसल, एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ एक भयानक हादसा हुआ है। ये हादसा पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। एक्टर को पब्लिक में न सिर्फ शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा बल्कि वो चोटिल भी हो गए।

पढ़ें :- सुभाष घई बनाएंगे 1999 की हिट फिल्म का सीक्वल? पोस्टर शेयर कर फैंस से पूछा- 'क्या नए डायरेक्टर के साथ बनाऊं?'

दरअसल, अब इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पैपराजी कुछ सेलेब्स को कैप्चर कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हो गया जो किसी ने सोचा भी नहीं था। विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda)  पीछे से आ रहे थे और उनके साथ एक एक्सीडेंट हो गया और सभी लोग बस देखते रह गए। एक्टर के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं और कुछ देर के लिए वो जमीन से उठ भी नहीं पाए।

पढ़ें :- Peddi Box Office Storm : ‘पेद्दी’ दुनियाभर में कर रही शानदार कमाई, 3 दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

आपको बता दें, जब मीडिया बाकि सेलेब्स को कैप्चर कर रही थी तो पीछे से विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda)  कुछ लोगों के साथ सीढ़ियों से उतर रहे थे। अचानक एक्टर का पांव फिसला और वो धड़ाम करके फिसल गए। कई सीढ़ियों से विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda)  को गिरते हुए देखा जा सकता है और इस दौरान गिरने की जो आवाज आ रही है, वो आपके भी दिलों की धड़कने बढ़ा देगी। सूट-बूट पहने हुए और सिर पर टोपी लगाए हुए विजय देवरकोंडा के साथ ये हादसा हो गया। एक्टर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें काफी चोट आई है क्योंकि उनसे उठा नहीं जा रहा था।

पास खड़े लोगों ने एक्टर को उठाने में मदद की और फिर वो चले लगे। जैसे ही विजय खड़े हुए उनकी नजर इसी चीज पर थी कि कहीं कोई उनका वीडियो तो नहीं बना रहा। आपको बता दें, वहां मौजूद लोगों ने पैपराजी को विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda)  के गिरने का वीडियो बनाने से काफी रोका लेकिन वो नहीं माने। उन्होंने न सिर्फ ये इम्बैरेसिंग वीडियो बनाया बल्कि इसे पोस्ट भी कर दिया। अब विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda)  को यूं गिरते देख उनके फैंस को टेंशन हो गई है कि वो ठीक तो हैं?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...