1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Vijay Hazare Trophy Semi Finalists: विजय ट्रॉफी के चारों सेमी-फाइनलिस्ट टीमें हुईं तय; जानें- कब, किसके बीच होगा मुक़ाबला

Vijay Hazare Trophy Semi Finalists: विजय ट्रॉफी के चारों सेमी-फाइनलिस्ट टीमें हुईं तय; जानें- कब, किसके बीच होगा मुक़ाबला

Vijay Hazare Trophy Semi Finalists: विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन की चारों सेमी-फाइनलिस्ट टीमें कंफर्म हो गयी हैं। टूर्नामेंट का पहला व दूसरा क्वार्टर फाइनल आज 12 जनवरी को खेला गया। जिसमें हरियाणा ने गुजरात को और विदर्भ ने राजस्थान को मात दी है। इससे पहले शनिवार को खेले गए दो क्वार्टर फाइनल मैचों में महाराष्ट्र और कर्नाटक की टीमों ने जीत हासिल करके सेमी-फाइनल में जगह बनाई थी। आइये, जानते हैं कि सेमी-फाइनल में चारों टीमें कब और किससे भिड़ेंगी- 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- यूपी के सरकारी स्कूलों में नवंबर से बदलेगा मिड-डे मील का मेन्यू, हर शुक्रवार बच्चों को मिलेगा हलवा या उपमा

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल-1 में हरियाणा ने गुजरात 2 विकेट से मात दी है। अब हरियाणा की टीम 15 जनवरी को कर्नाटक से सेमी-फाइनल में भिड़ेगी। जबकि मोती बाग स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल-2 में विदर्भ ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया है। जिसके बाद विदर्भ की टीम 16 जनवरी को महाराष्ट्र की टीम से भिड़ेगी। इन दोनों सेमी-फाइनल में जीत हासिल करने वाली टीमों के बीच ख़िताबी मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल मैच कोटाम्बी स्टेडियम में 18 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा।

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के सेमी-फाइनल मुकाबलों का शेड्यूल

15 जनवरी 2025, बुधवार दोपहर 3.30 बजे: सेमी फाइनल 1- हरियाणा बनाम कर्नाटक, कोटाम्बी स्टेडियम

16 जनवरी 2025, गुरुवार दोपहर 3.30 बजे: सेमी फाइनल 2- विदर्भ बनाम महाराष्ट्र, कोटाम्बी स्टेडियम

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...