1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vijayadashami shubh yog 2024 : विजयदशमी पर बन रहे शुभ योग , इन राशियों को मिल सकता है फायदा

Vijayadashami shubh yog 2024 : विजयदशमी पर बन रहे शुभ योग , इन राशियों को मिल सकता है फायदा

विजयादशमी का पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। इसे दशहरा भी कहा जाता है। शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन इस महापर्व को मनाया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vijayadashami shubh yog 2024 : विजयादशमी का पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। इसे दशहरा भी कहा जाता है। शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन इस महापर्व को मनाया जाता है। इस दिन माता दुर्गा और भगवान श्रीराम की पूजा आराधना भी की जाती है। इस बार विजयदशमी 12 अक्टूबर को है। इस दिन श्रवण नक्षत्र भी रहेगा और शश और मालव्य नाम के राज योगों का निर्माण भी होगा। इन योगों के बनने से राशि चक्र की 3 राशियों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में आपको जानकारी देंगे।

पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,

वृषभ राशि
आपकी राशि के स्वामी ग्रह शुक्र दशहरे के दिन मालव्य योग का निर्माण करेंगे। कला और रचनात्मकता के क्षेत्रों से जुड़े जातक उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। शिक्षा जीवन में भी अनूकूल बदलाव विद्यार्थियों को देखने को मिलेंगे।

तुला राशि
आपकी राशि से पंचम भाव में विराजमान शनि मेहनत का अच्छा रिजल्ट आपको दे सकते हैं। बेरोजगार लोगों को इस दौरान रोजगार मिलने की संभावना है। लेखन के क्षेत्र से जुड़े इस राशि के लोगों को उन्नति जीवन में प्राप्त होगी। निजि जीवन में भी अच्छे परिणाम आपको प्राप्त होंगे, घर के लोगों के बीच मेल-मिलाप बढ़ेगा।

मकर राशि
शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि के लोगों को करियर और कारोबार के क्षेत्र में अच्छे परिमाम दशहरे के बाद मिलेंगे। अगर का खेलकूद से जुड़े क्षेत्रों में हैं तो बड़ी उपलब्धि इस दौरान आपके हाथ लग सकती है। सेहत में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।

पढ़ें :- Mahalaxmi Vrat 2026 : आज से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , समृद्धि- सौभाग्य के लिए करें श्री सूक्त का पाठ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...