Viral Dance Video: गांव का जीवन सादगी और मस्ती से भरा होता है। यही लोगों के दिल को जीत लेता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गांव की सादगी झलक देखने को मिली है। इसमें खेत में धान की रोपाई करते-करते अचानक डांस करने लगती है। बैकग्राउंड में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Bhojpuri star Khesari Lal Yadav) का गाना बज रहा है।
पढ़ें :- VIDEO: खेसारी लाल ने पवन सिंह को लेकर दिया चौकाने वाला बयान, बाहुबली नेता ने पावर स्टार की सीट से टिकट देने का क्या ऐलान
लड़की का देसी अंदाज, चेहरे का एक्सप्रेशन और शानदार डांस लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेत में कई महिलाएं और लोग धान की रोपाई कर रहे हैं। हर तरफ पानी और मिट्टी से भरा खेत नजर आ रहा है। इसी दौरान अचानक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का भोजपुरी गाना बजने लगता है। गाना सुनते ही लड़की रोपाई छोड़कर डांस करने लगती है। वह खेत के बीचों-बीच मस्ती भरे अंदाज में ठुमके लगाती दिख रही है।
लड़की के चेहरे पर साफ मुस्कान नजर आ रही है और उसका पूरा अंदाज लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो की सबसे खास बात यह है कि लड़की मिट्टी से भरे खेत में पूरी एनर्जी के साथ डांस कर रही है। लड़की का देसी अंदाज लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो अब वायरल हो गया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। हजारों लोगों ने इसे शेयर किया है।
लड़की के आत्मविश्वास और एनर्जी की लोग तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि यह जीवन की सबसे ज्यादा खुशी। लोगों का कहना है कि काम और मेहनत के बीच ऐसी मस्ती जीवन को खूबसूरत बना देती है। एक शख्स ने लिखा है कि देसी टैलेंट किसी से कम नहीं होता। एक अन्य ने लिखा है, सबसे प्यारा देसी डांस।