1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Vinesh Phogat-Bajrang Punia: कांग्रेस में शामिल हुए विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया, इस सीट से लड़ सकतें हैं चुनाव

Vinesh Phogat-Bajrang Punia: कांग्रेस में शामिल हुए विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया, इस सीट से लड़ सकतें हैं चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

वहीं, इस मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर फोटो को शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि, चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा! दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाक़ात। हमें आप दोनों पर गर्व है।

रेलवे की नौकरी से ​विनेश का इस्तीफा
विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, ”भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी”।

 

 

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...