1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Vinesh Phogat: कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से दिया इस्तीफा

Vinesh Phogat: कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से दिया इस्तीफा

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल होने की पूरी तैयारी कर ली है। बीते दिनों दोनो ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही साफ हो गया था कि विनेश और बजरंग दोनों कांग्रेस में शामिल होकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत करेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल होने की पूरी तैयारी कर ली है। बीते दिनों दोनो ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही साफ हो गया था कि विनेश और बजरंग दोनों कांग्रेस में शामिल होकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत करेंगे। अब विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी दी है।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'

विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, ”भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी”।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...