1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में बाहर होने के बाद बिगड़ी विनेश फोगाट की तबियत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में बाहर होने के बाद बिगड़ी विनेश फोगाट की तबियत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में विनेश फोगाट को बड़ा झटका लगा है। उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वहीं, अब खबर आ रही है कि, विनेश फोगाट की तबियत खराब हो गयी है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में विनेश फोगाट को बड़ा झटका लगा है। उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वहीं, अब खबर आ रही है कि, विनेश फोगाट की तबियत खराब हो गयी है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि, ​विनेश फोगाट ने वजन बढ़ने की जानकारी मिलने के बाद वो बीती रात वो अपने वजन को कम करने के लिए पूरी कोशिश की थीं।

पढ़ें :- ICC T20I रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई बड़ी छलांग,करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे

बता दें कि, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। संघ ने कहा, भारतीय दल को इस बात का दुख है कि महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...