1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. विनेश तुम हिम्मत और नैतिकता की गोल्ड मेडलिस्ट हो, आज जो हुआ उसपर कोई यकीन नहीं करना चाहता: बजरंग पुनिया

विनेश तुम हिम्मत और नैतिकता की गोल्ड मेडलिस्ट हो, आज जो हुआ उसपर कोई यकीन नहीं करना चाहता: बजरंग पुनिया

पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल मुकाबला से विनेश फोगाट बाहर हो गईं हैं। उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित किया गया है। इसको लेकर अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अब बजरंग पुनिया का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, दुनिया का हर इंसान आपके लिए दुआ कर रहा था। दुनिया की हर महिला को यह मेडल पर्सनल मेडल जैसा लग रहा था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल मुकाबला से विनेश फोगाट बाहर हो गईं हैं। उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित किया गया है। इसको लेकर अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अब बजरंग पुनिया का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, दुनिया का हर इंसान आपके लिए दुआ कर रहा था। दुनिया की हर महिला को यह मेडल पर्सनल मेडल जैसा लग रहा था।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

बजरंग पुनिया ने एक्स पर लिखा कि, विनेश तुम हिम्मत और नैतिकता की गोल्ड मेडलिस्ट हो…माटी की बेटी हो इसलिए ये मेडल भी माटी का है। बहुत हौसले से लड़ी हो। कल जब खेलने से पहले ओलंपिक ऑफिशियल्स ने आपका वजन लिया तो आपका वजन एकदम परफेक्ट था। आज सुबह जो हुआ उसपर कोई यकीन नहीं करना चाहता।

उन्होंने आगे लिखा कि, 100 ग्राम. यकीन ही नहीं हो रहा कि यह तुम्हारे साथ हुआ है। पूरा देश आसूं नहीं रोक पा रहा है। सब देशों के ओलंपिक मेडल एक तरफ और आपका मेडल एक तरफ। दुनिया का हर इंसान आपके लिए दुआ कर रहा था। दुनिया की हर महिला को यह मेडल पर्सनल मेडल जैसा लग रहा था। काश दुनिया की सब महिलाओं की ये आवाजें सही जगह पहुंच पाएं। उम्मीद करता हूं कि ओलंपिक खेल रहीं दुनिया की सभी महिला पहलवान विनेश के साथ सॉलीडेरिटी में खड़ी होंगी।

 

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...