HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसाः दिल्ली पुलिस ने इकबाल सिंह और दीप सिद्धू को लेकर किया ये खुलासा

ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसाः दिल्ली पुलिस ने इकबाल सिंह और दीप सिद्धू को लेकर किया ये खुलासा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के दो मुख्य आरोपी दीप सिद्धू और इकबाल सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था।

पढ़ें :- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने झारखंड की अभ्रक खदानों को ‘बाल श्रम मुक्त’ घोषित किया

वहीं, पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इस बीच स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इकबाल सिंह लुधियाना का रहने वाला है। वह दिल्ली में 26 जनवरी को जनता को उकसाने में शामिल था।

वह नवंबर 2020 से सिंघु बॉर्डर पर दौरा कर रहे थे। 26 जनवरी को वह भीड़ के साथ लाल किले पहुंचा था। जांच के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि इकबाल सिंह और दीप सिद्धू के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी। बता देंं कि, इकबाल सिंह को मंगलवार रात पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया। उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था।

 

पढ़ें :- सीएम योगी ने बस्ती मंडल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिये ये दिशा-निर्देश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...