सोशल मीडिया में एक्जाम की कॉपी वायरल हो रही है। एक्जाम में निबंध लिखने की जगह स्टूडेंट ने अपनी टीचर के बारे में इतनी तारीफ लिख दी कि कॉपी सोशल मीडिया में वायरल हो गई । पोस्ट पर कमेंट्स करके कोई उसकी लेखनी की तारीफें कर रहा है तो कोई नंबर बढ़वाने का तरीका बता रहा है।
पढ़ें :- कृति सेनन केस से समझिए पर्सनालिटी राइट्स क्या हैं, हर इस्तेमाल पर नहीं लगेगी कानूनी रोक
Class 6th student
जब अपना मूड ठीक करना होता है तब इसे पढ़ लेती हूं~भूमि pic.twitter.com/BeEI3NBgDE
— भूमिका राजपूत
(@Rajputbhumi157) April 8, 2024
पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र
कॉपी में लिखा है कि -हमें सभी अध्यापक पसंद हैं, लेकिन सबसे ज्यादा प्रिय भूमिका मैम है, जो हमें बहुत अच्छी बातें बताती है, पढ़ाती भी हैं और खूब प्यार भी करती हैं। टीचर की तारीफों के पुल बांधते हुए स्टूडेंट ने आखिर में लिखा है, भगवान करें सभी अध्यापक हमारी मैम जैसे हों, तो बच्चे मन से पढ़ेंगे.’ इसके साथ ही छात्रा ने आई लव यू भूमि मैम भी लिखा है।
वायरल पोस्ट के अनुसार स्टूडेंट क्लास 6th का स्टूटेंड है। हिंदी की परीक्षा में प्रिय अध्यापक पर निबंध लिखने को दिया गया था। जिसमें इस स्टूडेंट ने जिस तरह से अपनी फेवरेट टीचर की तारीफों को पुल बांधे है कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है।