नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर कर दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर बड़ा आरोप लगाया है। आप का दावा है कि वीडियो में मंत्री प्रवेश वर्मा (Minister Parvesh Verma) एक युवक को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं। AAP का आरोप है कि जब कुछ लोग उनसे सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के बारे में सवाल पूछ रहे थे, तो उन्होंने वहां खड़े एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद, उनके सुरक्षा गार्ड ने उस युवक को धक्का देकर हटा दिया।
पढ़ें :- FSDA ने 15 मेडिकल कॉलेजों की फार्मेसी की औचक जांच, 15 निर्माता फर्मों के 49 सीएंडएफ, स्टॉकिस्ट व डिस्ट्रीब्यूटर को थमाया नोटिस
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा (Minister Parvesh Verma) एक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उसी जगह पर आम आदमी पार्टी से विधायक जरनैल सिंह (Aam Aadmi Party MLA Jarnail Singh) भी पहुंचे और सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने लगे। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हुई और प्रवेश वर्मा ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे युवक को थप्पड़ मार दिया।
भागो प्रवेश वर्मा… कहाँ तक भागोगे?
आज तिलक नगर विधानसभा में भाजपा के भ्रष्टाचार की सड़क अपनी आँखों के सामने उखड़ते देख मंत्री प्रवेश वर्मा इतना ज्यादा बौखला गए कि वहाँ वीडियो बना रहे एक लड़के को थप्पड़ जड़ दिया।
AAP विधायक @JarnailSinghAAP ने बीजेपी सरकार को बीजेपी सरकार के… pic.twitter.com/2cR3Mgl699
पढ़ें :- NRHM Scam : पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव की फर्मों की ईडी जांच तेज, स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन अधिकारियों व कर्मियों की खंगाली जाएगी भूमिका
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) September 27, 2026
इसके बाद मामला गरमा गया। AAP विधायक जरनैल सिंह का आरोप है कि मंत्री से सवाल करने के पर अब लोगों को मारा जा रहा है। जरनैल सिंह का कहना है कि वह इस मामले में विकासपुरी थाने में प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे।
मैं कल इस जगह का दौरा करूंगा
वीडियो को रीपोस्ट करते हुए, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्री प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी की मांग की। X पर अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि वह कल उस जगह का दौरा करेंगे।
पढ़ें :- Viral Video : बिहार में बेटियों से हो रही बदसलूकी पर कब लगेगी लगाम? तेजस्वी यादव, बोले-मोदी जी अगर ये वीडियो देख आपका कलेजा नहीं फटता...
मंत्री को गिरफ्तार करो।
मैं कल यहाँ जाऊँगा। https://t.co/ER3whnWMnA
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 27, 2026
प्रवेश वर्मा का व्यवहार शर्मनाक
AAP के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। ‘X’ पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, कि प्रवेश वर्मा का व्यवहार शर्मनाक है।
पढ़ें :- Video- गोरखपुर जलभराव : सांसद और भाजपा पार्षद में फोन पर तीखी नोकझोंक,रवि किशन बोले- सपा में शामिल हो गए हैं क्या, तो पार्षद ने बसपा का नाम लेकर किया पलटवार
Shameful behaviour by Pravesh Verma
Parvesh Verma slaps cameraman
मंत्री @p_sahibsingh के सामने विधायक @JarnailSinghAAP ने रोड की असलियत दिखा दी ।
मंत्री ने बौखला कर एक कैमरा वाले को ही थप्पड़ मार दिया । पुलिस सुरक्षा में बच्चे पर हाथ उठाकर तुमने अपना घटियापन दिखा दिया । pic.twitter.com/S79oD7cbKG
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) September 27, 2026
प्रवेश वर्मा ने एक कैमरामैन को थप्पड़ मारा। नेता ने गुस्से में आकर कैमरामैन को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस सुरक्षा के बीच मौजूद किसी व्यक्ति पर हाथ उठाकर आपने अपनी असभ्यता का परिचय दिया है।
पढ़ें :- जलभराव का मुख्य कारण भाजपाई भ्रष्टाचार की वजह से जलनिकासी की व्यवस्था का फ़ेल हो जाना है : अखिलेश यादव