सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा आठ बार वोट डालने का दावा किया जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सवाल उठाएं हैं।
पढ़ें :- ACS के आदेश को भी नहीं मानते हैं डॉ. उज्जवल कुमार, UPMSCL की खरीद प्रक्रिया में भ्रष्टाचार
उत्तर प्रदेश के एटा में एक शख्स ने तीसरे चरण में हुए मतदान में एक ही बूथ पर 8 बार मतदान किया। इतना ही नहीं उसने हर बार का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। वीडियो वायरल हुआ, इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए इस पर कार्रवाई की मांग की।
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा तुरंत एक्शन में आए और उन्होंने बताया कि उक्त युवक को अरेस्ट किया जा चुका है। मतदान दल के सभी सदस्यों को निलंबित किया गया है और वहां पुनर्मतदान की सिफारिश की है। एटा में 7 मई को तीसरे चरण के तहत मतदान हुआ था।
अखिलेश यादव ने लिखा है कि
अपनी हार सामने देख कर भाजपा जनादेश को झुठलाने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बना कर लोकतंत्र को लूटना चाहती है।
पढ़ें :- TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे, बोलीं- BJP कार्यकर्ताओं ने किया हमला, SC के जज पर भी कसा तंज
कांग्रेस चुनावी ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा करती है कि वो सत्ता के दबाव के सामने अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी न भूलें।
वरना INDIA की सरकार बनते ही ऐसी… https://t.co/fk4wXL8QZy
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 19, 2024
अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई ज़रूर करे, नहीं तो…
पढ़ें :- भाजपा सरकार आने वाले दिनों में सांस लेने पर भी लगाएगी टैक्स : इमरान प्रतापगढ़ी
भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है।
अखिलेश यादव द्वारा शेयर किए गए इसी वीडियो को रिपोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा है कि-
अपनी हार सामने देख कर भाजपा जनादेश को झुठलाने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बना कर लोकतंत्र को लूटना चाहती है।
कांग्रेस चुनावी ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा करती है कि वो सत्ता के दबाव के सामने अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी न भूलें।
वरना INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा।
वहीं कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट से भी इसी वीडियो को शेयर किया गया है।
जिसमें लिखा है कि
पढ़ें :- बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों और कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, मेटा ने मानी अपनी गलती
चुनाव आयोग जी,
देख रहे हैं.. एक लड़का 8-8 बार वोट कर रहा है.
अब तो जागिए. pic.twitter.com/2UQqE1XfLv
— Congress (@INCIndia) May 19, 2024
चुनाव आयोग जी,
देख रहे हैं.. एक लड़का 8-8 बार वोट कर रहा है.
पढ़ें :- जिस हादसे की खबर दिखाने पहुंचा था NBC का हेलिकॉप्टर, उसी में गई 3 जानें: पायलट और पत्रकार की भी मौत
अब तो जागिए.
(नोट -यह खबर वायरल वीडियो पर आधारित है इस वीडियो की पुष्टि पर्दाफाश.कॉम नहीं करता।)