1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना आई सामने, हादसे में मृत व्यापारी से लूट लिए रुपये

Viral Video: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना आई सामने, हादसे में मृत व्यापारी से लूट लिए रुपये

उत्तर प्रदेश के आगरा में मानवता को शर्मसार देने वाली एक वीडियो सामने आई है। यहां पर बीते नौ जनवरी की शाम नशे में धुत एक कंटेनर चालक ने पांच कारों सहित दर्जन से अधिक वाहनों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी, जिसमें एक खोया व्यापारी भी शामिल था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा में मानवता को शर्मसार देने वाली एक वीडियो सामने आई है। यहां पर बीते नौ जनवरी की शाम नशे में धुत एक कंटेनर चालक ने पांच कारों सहित दर्जन से अधिक वाहनों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी, जिसमें एक खोया व्यापारी भी शामिल था। साथ ही वहां पर घायल लोग दर्द से कराहा रहे थे। इस दौरान वहां पर मृत व्यापारी से लोग रुपये लूटते हुए दिख रहे हैं, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आयी है।

पढ़ें :- Sultanpur News : आप सांसद संजय सिंह का योगी सकरार पर बड़ा हमला, कहा-यूपी में 27 हजार पाठशालाएं बंद मधुशालाएं खुलीं

बताया जा रहा है कि ये हादसा सिंकदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 पर गुरुद्वारा गुरू का ताल के पास हुआ था। यहां पर नशे में धुत ने ट्रक के चालक ने सिंघाना से सिंकदरा तक एक दर्जन वाहनों को कुचल दिया, जिसमें तीन लोगों की जान चली गयी थी। इसमें खोया व्यापारी धर्मेंद्र की भी मौत हो गई।

पढ़ें :- CNAP Service : अब 1 नवंबर से बिना Truecaller अनजान कॉल की होगी पहचान, आए दिन अनजान, फर्जी स्पैम कॉल्स और ऑनलाइन फ्रॉड से मिलेगी राहत

बताया जा रहा है कि, हादसे के दौरान धर्मेंद्र के पास एक बैग रखा हुआ था, जिसमें करीब एक लाख रुपये और कुछ कागजात थे। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। इस भीड़ में जुटे लोगों ने व्यापारी के पास मौजूद रुपये लूट लिए। इसका एक वीडियो अब वायरल हो रहा है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...