1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: मंत्री बनते ही ओम प्रकाश राजभर के बदले तेवर, कहा-पीला गमछा लगाकार थाने जाओ, बता देना मंत्री जी ने भेजा है

Viral Video: मंत्री बनते ही ओम प्रकाश राजभर के बदले तेवर, कहा-पीला गमछा लगाकार थाने जाओ, बता देना मंत्री जी ने भेजा है

अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाले ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) का तेवर मंत्री बनते ही बदल गया। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने कार्यकर्ताओं को पीला गमछा पहनकर थाने जाने की नसीहत दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब कमेंट किए जा रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Viral Video: अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाले ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) का तेवर मंत्री बनते ही बदल गया। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने कार्यकर्ताओं को पीला गमछा पहनकर थाने जाने की नसीहत दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब कमेंट किए जा रहे हैं।

पढ़ें :- दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट, कनॉट प्लेस में भारी पुलिस फोर्स तैनात

वायरल हो रहे वीडियो में ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा रहे हैं कि, मैं कहता हूं किसी भी थाने पर जाओ और वहां जाने पर थोड़ी से दिक्कत है। वहां जाने के बाद सफेद नहीं पीला गमछा लगा लो…20—25 रुपये का बाजार में मिलेगा।

पढ़ें :- "CJP का आंदोलन एलन मस्क के इशारे पर", बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा आरोप, बोले-, देश के खिलाफ साजिश

उन्होंने आगे कहा कि, जब आप थाने पर जाओगे…तो तेरी शक्ल में ओम प्रकाश राजभर दारोगा जी को नजर आएगा, ये है पावर…जाकर बता देना मंत्री जी ने भेजा है। दारोगा जी की पावर तो है नहीं कि मंत्री से फोन कर पूछ लें कि आप भेजो हो कि नहीं…बोलिए है पावर…एसपी को भी पावर नहीं है, डीएम को भी पावर नहीं है…आज जिस मुकाम पर हम खड़े हैं डीजी को भी पावर नहीं है कि वो हमसे पूछें कि आपने भेजा है कि नहीं?

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...