सोशल मीडिया में एक दस साल के बच्चे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के पीछे वजह है दस साल की उम्र में अपने कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी। फेमस बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा ने भी सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
पढ़ें :- Viral Video : इटली एयरपोर्ट पर तेज तूफान की चपेट में आया विमान खिलौने की तरह पलटा, नहीं हुई कोई जनहानि
मीडिया रिपोर्टेस के अनुसार इस बच्चे के पिता नहीं है। उनकी मौत के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी इस दस साल के मासूम बच्चे पर आ गयी। अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए यह दस साल का बच्चा सड़क के किनारे रोल बेच रहा है। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Courage, thy name is Jaspreet.
But his education shouldn’t suffer.
I believe, he’s in Tilak Nagar, Delhi. If anyone has access to his contact number please do share it.
पढ़ें :- कुंभलगढ़ किले की दीवार 'द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया' के नाम से दुनिया में है मशहूर, भारतीय वास्तुकला और सैन्य रणनीति का है अद्भुत उदाहरण
The Mahindra foundation team will explore how we can support his education.
— anand mahindra (@anandmahindra) May 6, 2024
इस वायरल वीडियो में बताया गया है कि पहले इस बच्चे के पिता रोल बेचते थे। उनके न रहने के बाद इस बच्चे ने अपने पिता के काम को संभाल लिया और अब वह ठेला लगाता है। दस साल का यह मासूम बच्चा पढ़ाई भी करता है।
वहीं इस वीडियो में जब एक व्यक्ति इस बच्चे से इतनी कम उम्र में मेहनत करने की हिम्मत कहां से आती है पूछा को बच्चे ने कहा कि मैं गुरु गोविंद सिंह का बेटा हूं। जब ताकत है लड़ूंगा।
पढ़ें :- चाकू से पति का पेट फाड़ा, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी! पत्नी ने की रूह कपाने वाली हत्या
इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिन्द्रा ने इस बच्चे के बारे में जानकारी मांगी है। उन्होंने बताया कि वो इस बच्चे की मदद करना चाहते है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि हिम्मत करो, तुम्हारा नाम जसप्रीत है, लेकिन उसकी एजुकेशन खराब नहीं होनी चाहिए। मुझे यकीन है,वो दिल्ली के तिलकनगर में है। अगर किसी के पास इसका नंबर हो तो प्लीज शेयर करें। महिन्द्रा फाउंडेशन की टीम यह पता लगाएगी। कि हम इसकी शिक्षा में कैसे मदद कर सकते है।