1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: भाजपा विधायक ने कॉलर पकड़कर युवक को बाइक से उतारा फिर जड़ा थप्पड़, दी गंदी गालियां

Viral video: भाजपा विधायक ने कॉलर पकड़कर युवक को बाइक से उतारा फिर जड़ा थप्पड़, दी गंदी गालियां

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा विधायक बृजेश रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में विधायक की दबंगई देखने को मिल रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा है विधायक एक युवक को बाइक से धक्का देते हुए नीचे उतार देते हैं, जिसके बाद उसको तमाचा मार देते हैं। ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Viral video: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा विधायक बृजेश रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में विधायक की दबंगई देखने को मिल रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा है विधायक एक युवक को बाइक से धक्का देते हुए नीचे उतार देते हैं, जिसके बाद उसको तमाचा मार देते हैं। ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

भाजपा विधायक बृजेश रावत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ नजर आ रहे हैं और एक युवक को धक्का देते हुए बाइक से नीचे उतार देते हैं। इसके बाद उससे बाइक की चाबी मांगते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग व गाली देते नजर आ रहे हैं। यही नहीं उन्होंने युवक को एक थप्पड़ भी जड़ दिया। इस दौरान वीडियो बना रहे लोगों को धमकाते हुए जेल भेजने की धमकी देने लगे। हालांकि, अभी इस मामले में भाजपा विधायक को कोई बयान नहीं आया है।

यूपी कांग्रेस ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, उन्नाव में मोहान विधानसभा से भाजपा विधायक बृजेश रावत भाजपा की संस्कृति का परिचय देते दिखाई दिए! सत्ता के नशे में चूर BJP विधायक बृजेश रावत ने पहले एक युवक को थप्पड़ों से मारा फिर उसके बाद वहां मौजूद महिलाओं को अंदर कराने की धमकी दी। आज ही योगी जी बोले थे कि सभी विधायक फील्ड में जाकर जनता की समस्या को समझे। आदित्यनाथ जी क्या ऐसे ही जनता की समस्या को समझने के लिए बोला था?

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...