Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Dhoni Viral Video: फ्लाइट में अपनी सीट पर सो रहे थे धोनी, एयर होस्टेज ने की ऐसी हरकत की भड़क गए फैंस

Dhoni Viral Video: फ्लाइट में अपनी सीट पर सो रहे थे धोनी, एयर होस्टेज ने की ऐसी हरकत की भड़क गए फैंस

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)  फ्लाइट में सफर के दौरान अपनी सीट पर बैठे सो रहे थे इस बीच एयर होस्टेज ने चोरी से  उनका वीडियो बना लिया। अब यहीं वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Viral Video: दो होमगार्डों का चौकीदार को बुरी तरह पीटते वीडियो वायरल, जूते से मुंह को रौंदा, लात घूसे बरसाएं

एयर होस्टेज को खूब खरी खोटी सुना रहे है

पढ़ें :- Shocking Video: अचानक गुस्साए बैल ने महिला पर किया अटैक, देख हैरान रह गए लोग

वीडियो को देखकर माही के फैंस वीडियो बनाने वाली एयर होस्टेज को खूब खरी खोटी सुना रहे है। फैंस का कहना है कि ये उनकी प्राइवेसी का उल्लघंन है। तो कुछ फैंस वीडियो की खूब तारीफ कर रहे है।

यह वीडियो 22 सेकेंड का है। जिसमें महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)  अपनी पत्नी सांक्षी के साथ यात्रा करते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान धोनी को नींद आ जाती है और वो सो जाते है। इतने में फ्लाइट की अटेंडेंट  चुपके से धोनी का सोते हुए वीडियो बना लेती है।

वीडियो देख एयर होस्टेस पर भड़के धोनी के फैंस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला इंडिगो की फ्लाइट का बताया जा रहा है। हालंकि इसकी पुष्टी नहीं हुई है। इस वीडियो को देखकर कुछ फैंस ने तो फ्लाइट की अटेंडेंट को नौकरी से बाहर निकालने तक की मांग कर डाली। तो किसी ने लिखा कि माही सामने हों तो लोग ऐसी गलती कर जाते हैं। जबकि कुछ यूजर्स ने कहा कि यह लाइक्स और व्यूज का चक्कर है।

पढ़ें :- Viral Video: कार्यकर्ता को धक्का देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव ने दी सफाई, कहा-"जनता मालिक मेरे लिए सर्वोपरि है"
Advertisement