1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: दो होमगार्डों का चौकीदार को बुरी तरह पीटते वीडियो वायरल, जूते से मुंह को रौंदा, लात घूसे बरसाएं

Viral Video: दो होमगार्डों का चौकीदार को बुरी तरह पीटते वीडियो वायरल, जूते से मुंह को रौंदा, लात घूसे बरसाएं

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दो व्यक्ति खाकी वर्दी पहने हुए हैं और एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कभी हाथों से तो कभी बंदूक की बट से पीट रहे है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दो व्यक्ति खाकी वर्दी पहने हुए हैं और एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कभी हाथों से तो कभी बंदूक की बट से पीट रहे है।

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का बताया जा रहा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्ऱवाई की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। जहां दो होममगार्ड और एक व्यक्ति के बीच विवाद हो गया था। पीड़ित व्यक्ति का नाम वीरेन्द्र कुमार जाटव है। जो नवाबगंज से पास बाहोरनगला का रहने वाला है।

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि खाकी वर्दी पहने दो व्यक्ति एक शख्स को कभी जूतोंं की नोक से मुंह को रौंद रहे है तो कभी लात घूसों से पीटते नजर आ रहा है।

वीरेन्द्र नवाबगंज में ही चौकीदार के पद पर तैनात है। वह जमीन की फर्द निकलवाने के लिए तहसील आया था। इसी दौरान तहसीलदार कार्यालय में तैनात दो होमगार्ड पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया।

इसके बाद दोनो होमगार्ड वीर बहादुर और रामपाल के साथ वीरेन्द्र कुमार के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनो होमगार्ड तहसील परिसर में ही व्यक्ति को जमीन पर गिराकर पीटने लगे। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वहीं चौकीदार ने आरोप लगाया है कि दोनो होमगार्ड ने उसके साथ मार पीट की और गाली गलौज की।

पढ़ें :- फुटबॉल जगत में एक युग का अंत , क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने संन्यास का किया ऐलान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...