उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दबंगों ने एक व्यक्ति को उस वक्त गोली मार दी जब वह अपनी मासूम बच्ची को कंधे पर बैठा कर ले जा रहा था। सोशल मीडिया में यह सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- Viral Video: दो होमगार्डों का चौकीदार को बुरी तरह पीटते वीडियो वायरल, जूते से मुंह को रौंदा, लात घूसे बरसाएं
पुलिस ने मीडिया को बताया कि सोमवार को शाहजहांपुर में अपनी बेटी को कंधे पर बैठाकर एक व्यक्ति ले जा रहा था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। व्यक्ति की हालत गंभीर है। जबकि मासूम बच्ची को इस हमले में किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है।
मुख्यमंत्री डॉयलॉग मारते हैं यूपी में अपराधी थर थर कांपते हैं।
सड़क पर बैठकर सब्जी बेच रहे हैं।
पढ़ें :- Shocking Video: अचानक गुस्साए बैल ने महिला पर किया अटैक, देख हैरान रह गए लोग
शाहजहांपुर यूपी मासूम बच्ची को कंधे पर बैठाकर ले जा रहे शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
यूपी में जंगलराज और गुंडाराज है किसी नागरिक की जान सुरक्षित नहीं। pic.twitter.com/FmBQL1AUGR
— I.P. Singh (@IPSinghSp) August 14, 2023
इस पूरी घटना का सीटीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति अपने कंधे पर एक बच्ची को बैठाकर ले जा रहा है।
पढ़ें :- Viral Video: कार्यकर्ता को धक्का देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव ने दी सफाई, कहा-"जनता मालिक मेरे लिए सर्वोपरि है"
इतने में उसके पास से बाइक पीड़ित व्यक्ति से कुछ दूरी पर रुकती है। बाइक पर दो लोग सवार होते है जबकि एक व्यक्ति पैदल चल रहा होता है। जैसे ही पैदल चल रहा व्यक्ति पीड़ित व्यक्ति के नजदीक आता है इतने में उसे गोली मार कर भाग जाता है।
गोली लगते ही पीड़ित व्यक्ति तुरंत जमीन पर गिर जाता है।साथ में उसकी बेटी भी। इसके बाद हमला करने वाले दो अन्य लोगो को लेकर बाइक पर बैठता है और घटना स्थल से फरार हो जाता है।
पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घायल व्यक्ति का नाम शोएब है जो पेशे से व्यापारी है। वह शाहजहांपुर में अपने पैतृक घर में आया हुआ था।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अशोक मीना ने मीडिया को बताया कि दो आरोपियों गुफरान और नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावरों ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया, उसे जब्त कर लिया गया है। तीसरे आरोपी तारिक को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों में से एक पीड़ित का चचेरा भाई है। पुलिस ने पुरानी व्यक्तिगत रंजिश के कारण गोली मारी है।