Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Video Viral -‘मुझे खुद शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार का हिस्सा हूं …,कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार पर बरसे चिराग पासवान

Video Viral -‘मुझे खुद शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार का हिस्सा हूं …,कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार पर बरसे चिराग पासवान

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। अब सम्राट चौधरी सरकार (Samrat Chaudhary Government) के प्रमुख सहयोगी व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan)  भी मीडिया के सामने इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने विभिन्न जिलों से आ रही आपराधिक घटनाओं की तस्वीरों ने महिला सुरक्षा के दावों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं, जिससे प्रदेश की छवि पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बता दें कि प्रदेश में लगातार हो रही इन वारदातों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के अहम सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान नाराज नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- SIR विवाद में नया मोड़! अब NDA के मंत्री कुमारस्वामी ने ECI से मांगा जवाब

अपनी ही सरकार पर फायर हुए चिराग पासवान

एक इंटरव्यू और मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। एनडीए के साथी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan)  ने कहा कि राज्य में अपराध के जो हालात हैं, उसे देखकर उन्हें मौजूदा सरकार का सहयोगी होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे बिहार की वर्तमान स्थिति और उनके रुख को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रदेश का कोई भी नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है।

सूबे में मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है, मुझे शर्म महसूस होता है कि मैं इस सरकार का हिस्सा हूं, जहां बेटियों के साथ ऐसी घटना हो रही है…”। प्रियंका भारती ने लिखा कि चिराग जी, सपरिवार सत्ता का मजा भी लेंगे और शिकायत भी करेंगे, ऐसा कैसे चलेगा?

चिराग ने स्पष्ट किया कि चूंकि उनकी पार्टी सरकार में शामिल है, इसलिए वे इस नाकामी की जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकते। उन्होंने कहा कि सरकार का हिस्सा होने के नाते मैं इस सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ सकता। मुझे खुद इस बात पर शर्म आती है कि हम ऐसी व्यवस्था के साथ खड़े हैं जहां इस तरह की घटनाएं लगातार घट रही हैं। इन मामलों को किसी भी स्थिति में हल्के में नहीं लिया जा सकता।

पढ़ें :- जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, कहा-बिहार को बीजेपी और एनडीए ने किया शर्मसार
Advertisement