1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी जी को चुनाव परिणामों से सबक लेते हुए आत्मचिंतन करना चाहिए, 2029 के चुनाव में भी NDA प्रचंड बहुमत से जीतेगी: अमित शाह

राहुल गांधी जी को चुनाव परिणामों से सबक लेते हुए आत्मचिंतन करना चाहिए, 2029 के चुनाव में भी NDA प्रचंड बहुमत से जीतेगी: अमित शाह

गृहमंत्री ने कहा, राहुल गांधी जी को चुनाव परिणामों से सबक लेते हुए आत्मचिंतन करना चाहिए। हर हार के लिए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने के बजाय कांग्रेस को जनता के बीच अपनी स्वीकार्यता पर विचार करना चाहिए। जनता का विश्वास केवल आरोपों और प्रचार से नहीं, बल्कि जनसंपर्क और जनसेवा से हासिल होता है। भाजपा और NDA को मिले समर्थन के लिए मैं सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस सासंद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, आज गुजरात में तीन म्युनिसिपलिटी और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव हुए हैं। दो म्युनिसिपलिटी और एक म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में कुल 104 सीटों में से 90 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड विजय प्राप्त की है।

पढ़ें :- ये लड़ाई किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं बल्कि देश की जनता और उनके ​भविष्य के लिए है: राहुल गांधी

गांधीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, जो कि मेरे मत क्षेत्र के अंदर आता है, उसमें भारतीय जनता पार्टी ने 44 में से 38 सीटों पर विजय प्राप्त की है, जबकि आम आदमी पार्टी ने 32 की 32 सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी 32 सीटों पर उनकी जमानत जब्त हो गई। गुजरात में भाजपा की यह प्रचंड विजय गुजरात के मतदाताओं के मूड का द्योतक है कि भारत और गुजरात का मतदाता आज भी मोदी जी के साथ चट्टान की तरह खड़ा है।

उन्होंने कहा, मैं यह बात स्पष्ट करना चाहता हूं और विशेषकर राहुल जी को बताना चाहता हूं कि 41 साल के बाद आज भी कांग्रेस एक भी चुनाव नहीं जीत पाई है। मैं राहुल जी से यह भी पूछना चाहता हूं कि क्या यह SIR का परिणाम है? भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता और मोदी जी की लोकप्रियता को आप SIR का परिणाम कहकर झुठलाते हैं? आपको आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।

गुजरात, राजस्थान, त्रिपुरा और अन्य राज्यों के स्थानीय निकाय एवं उपचुनावों में भाजपा और NDA को मिली सफलता जनता के समर्थन को दर्शाती है। अभी-अभी देश में तीन राज्यों में उपचुनाव हुए, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी, जहां कांग्रेस को एक भी सीट प्राप्त नहीं हुई।

गृहमंत्री ने कहा, राहुल गांधी जी को चुनाव परिणामों से सबक लेते हुए आत्मचिंतन करना चाहिए। हर हार के लिए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने के बजाय कांग्रेस को जनता के बीच अपनी स्वीकार्यता पर विचार करना चाहिए। जनता का विश्वास केवल आरोपों और प्रचार से नहीं, बल्कि जनसंपर्क और जनसेवा से हासिल होता है। भाजपा और NDA को मिले समर्थन के लिए मैं सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

पढ़ें :- सूचना और प्रसारण व संसदीय मामलों के राज्य मंत्री एल. मुरुगन का मंत्री पद और राज्यसभा से इस्तीफा, बताई ये वजह

उन्होंने कहा, मैं राहुल गांधी जी को बताना चाहता हूं कि राहुल गांधी जी, SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाने की आपकी जो कार्ययोजना है, उसको देश की जनता भली-भांति समझ चुकी है और अब भारत की जनता आपके झांसे में आने वाली नहीं है। राहुल गांधी जी और उनके साथियों को मैं यह भी बताना चाहता हूं कि 2029 के आम चुनाव में NDA प्रचंड बहुमत के साथ जीतकर आने वाला है और कांग्रेस की फिर से एक बार लगातार चौथी बार हार होने वाली है। इस देश की जनता मोदी जी के साथ है, भाजपा के साथ है, NDA के साथ है। मैं भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...