केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री चिराग पासवान का कहना है कि युवाओं को कोई रोक नहीं सकता। चिराग पासवान से 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन और उसे रोकने के लिए मेट्रो के 57 स्टेशनों को बंद करने और कई रेलों को रद्द किए जाने पर सवाल पर सरकार के रुख से अलग ही राय दी। उन्होंने कहा कि ऐसा कहना गलत है कि देश के युवाओं को कोई रोक सकता है। ऐसा हो पाना संभव ही नहीं है। पहले भी चिराग पासवान ने कहा था कि चुनाव आयोग को खुद सामने आकर सफाई देनी चाहिए।
नई दिल्ली: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्र संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। उधर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 57 मेट्रो स्टेशनों को शुक्रवार रात 9 बजे से अगले आदेश तक बंद रखने की घोषणा की है। रेलवे ने भी नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक पहुंचने वाली मेल और एक्सप्रेस करीब 66 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को फटकार लगाई है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि आपको कुछ चीजों को रोकना ही होगा। उन्हें रोकने के लिए सिर्फ उतनी ही कार्रवाई करें जितनी जरूरी हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल करें। इस बात का हमेशा ध्यान रखा जाना चाहिए।
इस बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री चिराग पासवान का कहना है कि युवाओं को कोई रोक नहीं सकता। वह सोनीपत में एक यूनिवर्सिटी से जुड़े आयोजन में पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया ने चिराग पासवान से 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन और उसे रोकने के लिए मेट्रो के 57 स्टेशनों को बंद करने और कई रेलों को रद्द किए जाने पर सवाल पूछा था। इस पर चिराग पासवान ने सरकार के रुख से अलग ही राय दी। उन्होंने कहा कि ऐसा कहना गलत है कि देश के युवाओं को कोई रोक सकता है। ऐसा हो पाना संभव ही नहीं है। पहले भी चिराग पासवान के ऐसे बयान आए हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग को खुद सामने आकर सफाई देनी चाहिए।
उनका रुख सरकार से थोड़ा अलग रहा है, जिसे लेकर सवाल उठते हैं। आज उन्होंने एक न्यूज एजेंसी बात करते हुए कहा कि भारत के युवा हैं। इनको कोई नहीं रोक सकता। जो लोग ऐसे भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं। कितनी ट्रेनें कोई रोक लेगा और कितनी सड़कें कोई रोक लेगा। ये भारत के युवा हैं और दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता रखते हैं। हमारी पीढ़ियों ने ये किया है और उन्हें कोई रोक नहीं पाएगा। बता दें कि सरकार इस मामले को लेकर बहुत सख्त नजर आ रही है। वह जुलाई में हुए सीजेपी के आंदोलन जैसी गलती नहीं करना चाहती।