Viral-Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक नीले रंग के सिंगल-सीटर उड़ने वाले वाहन में बैठकर हवा में उड़ान भरता दिखाई दे रहा है। यह वाहन पारंपरिक कार जैसा नहीं है, बल्कि इसके चारों ओर आठ रोटर लगे हैं जिनकी मदद से यह जमीन से उड़ान भरता है। वीडियो में वाहन हरे-भरे मैदान से टेकऑफ करता है, करीब 20 फीट की ऊंचाई तक पहुंचता है पूरे मैदान का चक्कर लगाता है और फिर सुरक्षित तरीके से उसी जगह लैंड कर जाता है। करीब 1 मिनट 37 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा और साझा किया जा रहा है।
पढ़ें :- कांग्रेस ने मोदी-शाह को घेरा, कहा- अब इनके लिए 'डेमोक्रेसी' सिर्फ बनकर रहा गया है 'डेमोकुर्सी'
जानकारी के मुताबिक यह परीक्षण गुरुवार को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले स्थित आर्मी हेलीपैड पर किया गया। उड़ान भरने वाले युवक का नाम रवि टम्टा है जो हपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ हैं। इस उड़ने वाले वाहन का प्रोटोटाइप उनकी कंपनी ने तैयार किया है। रवि पिछले कई वर्षों से इस परियोजना पर काम कर रहे थे और अब इसका सफल परीक्षण किया गया है।
Innovation takes flight from Uttarakhand! Almora-based innovator Ravi Tamta has successfully tested the HAPIDA SKYNeX prototype, marking a major milestone in India's personal air mobility journey.
Developed with the vision of creating a safe, electric personal flying… pic.twitter.com/B9j3AoMhGl
पढ़ें :- 'Sunday के दिन, यमलोक में भी सब लोग छुट्टी पर रहते है!' हाईवे पर बाइक को कार ने मारी ऐसी टक्कर, लोग कर रहे अब मजेदार कमेंट
— Kailash Vashi (@KailashVashi) August 7, 2026
रवि टम्टा का दावा है कि यह भारत में विकसित पहला पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल है। उनके अनुसार जिस दूरी को सड़क मार्ग से तय करने में लगभग 40 मिनट लगते हैं उसे यह वाहन करीब 12 मिनट में पूरा कर सकता है। फिलहाल यह एक प्रोटोटाइप है और इसे पूरी तरह सुरक्षित व अधिक सक्षम बनाने के लिए आगे भी कई परीक्षण किए जाएंगे।
रवि का कहना है कि उनका उद्देश्य ऐसी तकनीक विकसित करना है, जिससे भविष्य में लोग छोटी दूरी की यात्रा के लिए सड़क के साथ-साथ हवाई मार्ग का भी आसानी से इस्तेमाल कर सकें। वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस उपलब्धि की जमकर सराहना कर रहे हैं और इसे भारतीय नवाचार की बड़ी सफलता बता रहे हैं।