HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video : नौतपा चल रहा है,पानी में ही रहिए मगरमच्छ भैया…

Viral Video : नौतपा चल रहा है,पानी में ही रहिए मगरमच्छ भैया…

नौतपा में आसमान से आग बरस रही है। इससे आम जनजीवन अस्त—व्यस्त हो गया है। इस भयंकर गर्मी के असर से जानवर भी अछूते नहीं रह गए हैं। यूपी बुलंदशहर जिले के नरौरा में ये मगरमच्छ गंगनहर से बाहर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बुलंदशहर। नौतपा में आसमान से आग बरस रही है। इससे आम जनजीवन अस्त—व्यस्त हो गया है। इस भयंकर गर्मी के असर से जानवर भी अछूते नहीं रह गए हैं। यूपी बुलंदशहर जिले के नरौरा में ये मगरमच्छ गंगनहर से बाहर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू किया और वापस नहर में छोड़ा है। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा है कि मगरमच्छ भैया, यहां नौतपा चल रहा है, पानी में ही रहिए..

पढ़ें :- Video-SP MLA संग्राम सिंह यादव का वीडियो वायरल, विधानसभा में उठाया था नरही थाने में बालू तस्करी का मामला

पढ़ें :- Viral video: ऑक्सीजन के लिए सड़क पर तड़प रहे बेटे की जान बचाने के लिए मां लगा रही गुहार, नही पसीजा किसी का दिल

बुलंदशहर जिले के नरौरा घाट में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 10 फीट लंबा मगरमच्छ गंगा नहर से निकलकर आसपास के इलाके में पहुंच गया। इस घटना ने स्थानीय निवासियों के बीच दहशत फैला दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मगरमच्छ नहर के पास की रेलिंग पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...