Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: शर्मनाक मामला, देवरिया के गौरीबाजार में शख्स ने बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारकर पटका, बेटे पर बरसाएं लात घूसें

Viral video: शर्मनाक मामला, देवरिया के गौरीबाजार में शख्स ने बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारकर पटका, बेटे पर बरसाएं लात घूसें

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दबंग व्यक्ति बुजुर्ग महिला को जोर से थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है। थप्पड़ पड़ते ही बुजुर्ग महिला जमीन पर गिरकर अचेत हो जाती है। इसके बाद वही दबंग व्यक्ति एक पुरुष पर लातों और घूसों की बारिश करने लगता है। वहीं वीडियो में लोग तमाशबीन बन तमाशा देखते हुए नजर आ रहे है।

पढ़ें :- Delhi Building Collapses : दिल्ली के चावड़ी बाजार में ढही तीन मंजिला इमारत, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का बताया जा रहा है। जहां के थाना गौरीबाजार के बैतालपुर नगर पंचायत के वार्ड विशुनपुरा प्रथम में भूमि विवाद में एक शख्स ने बुजुर्ग दलित महिला व उसके बेटे को बड़ी बेरहमी से पीटा।

पढ़ें :- कृति सेनन केस से समझिए पर्सनालिटी राइट्स क्या हैं, हर इस्तेमाल पर नहीं लगेगी कानूनी रोक

सीओ रुद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि मामला जमीनी विवाद का है। थाना गौरी बाजार की पुलिस ने पीड़ित रामज्ञानी प्रसाद की तहरीर के आधार पर आशीष पांडे, मनीष पांडे पुत्रगण ओम प्रकाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी आशीष पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुरा प्रथम के रहने वाले रामज्ञानी प्रसाद व ओम प्रकाश पांडेय के बीच जमीन के विवाद को लेकर आये दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था। वहीं 23 फरवरी को भी दोनो पक्षों के बीच कहासुनी हुई तो आशीष पांडेय ने पहले बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारकर दिया, जिसकी वजह से वह सड़क पर गिर गई। इसके बाद बुजुर्ग महिला के बेटे को रामज्ञानी प्रसाद पर लातें और घूसें बरसाने शुरु कर दिए। आरोप है कि पत्नी बीच बचाव करने पहुंची तो उसके साथ ही मारपीट की गई।

Advertisement