1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Viral Video: तालाब किनारे 5 घंटे से ‘लाश’ पड़ी है… सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के उड़ गए होश

Viral Video: तालाब किनारे 5 घंटे से ‘लाश’ पड़ी है… सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के उड़ गए होश

Viral Video: तेलंगाना में एक ऐसी घटना सामने आयी है, जिसने सबको हैरत में डाल दिया है। यहां पर पुलिस को एक तालाब के पानी पर घंटों तक उतराते एक शख्स का शव की सूचना दी गयी। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि वह शख्स जिंदा है। अब इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

जानकारी के मुताबिक, यह घटना तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले की है, यहां कोवेलाकुंटा के रेड्डीपुरम इलाके में मंगलवार सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक शख्स पानी में पड़ा हुआ देखा गया। जिसे मृत समझकर स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उतराते व्यक्ति का हाथ पकड़कर बाहर की ओर खींचा तो वह अचानक खड़ा हो गया। यह देखकर पुलिस और स्थानीय लोगों के होश उड़ गए।

बताया जा रहा है कि तालाब में लेते व्यक्ति की पहचान नेल्लोर जिले के कावली के निवासी के रूप में हुई। उसका कहना था कि वह पिछले 10 दिनों से ग्रेनाइट खदान में चिलचिलाती धूप में 12 घंटे काम कर रहा था, इसीलिए शरीर को ठंडक देने और आराम करने पानी में तैर रहा था।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...