सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स ट्रेन के कोच की सीटों को फाड़ता नजर आ रहा है। वीडियो ट्रेन के सामान्य कोच का लग रहा है। हालंकि यह वीडियो किस ट्रेन का है और कहां का है ये पता नहीं चल सका है। वायरल वीडियो को देख यूजर्स युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पढ़ें :- प्रेमानंद जी महाराज ने बताए राधा रानी के 28 नाम, जानिए क्या है इन नामों के जाप का धार्मिक महत्व
जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवक को ट्रेन के कोच में सीट कवर को फाड़ते और फिर खिड़की से उसे बाहर फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। ट्रेन में तोड़फोड़ मचाने के दौरान युवक के चेहरे पर मुस्कुराहट साफ देखी जा सकती है। ऐसा लगता है कि यह सबकुछ रील बनाने के इरादे से किया जा रहा है। हालांकि, इंटरनेट पर वीडियो के सामने आते ही लोग भड़क गए और युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
The same person will be seen speaking to any YouTuber and abusing the govt, claiming that the railway is in bad condition.
(Location & Time : Unknown) pic.twitter.com/uxJv2o74EP
— Mr Sinha (@MrSinha_) December 31, 2024
पढ़ें :- Rise and Fall Season 2 : यमराज के अवतार में दिखे वीरेंद्र सहवाग, बोले-बैटिंग नहीं, सीधा लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकला हूं
वायरल हो रहे वीडियो में आप ट्रेन के एक खाली जनरल कोच में युवक को सीट कवर फाड़ते हुए देख सकते हैं। आप देखेंगे कि किसी तरह से युवक सीट को तहस-नहस कर रहा है। इसके बाद सीट पर लगे लोहे को निकालकर खिड़की से फेंक देता है।