Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video-कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चले विराट-अनुष्का, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद; सादगी ने जीता दिल

Video-कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चले विराट-अनुष्का, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद; सादगी ने जीता दिल

By Harsh 
Updated Date

Virat-Anushka Viral Video:  गुरु पूर्णिमा से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचे। दोनों ने श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान आश्रम तक पहुंचने के लिए दोनों नंगे पैर कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते नजर आए। उनकी सादगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस ने मोदी-शाह को घेरा, कहा- अब इनके लिए 'डेमोक्रेसी' सिर्फ बनकर रहा गया है 'डेमोकुर्सी'

वायरल वीडियो में विराट और अनुष्का आश्रम से बाहर निकलते हुए अपनी कार की ओर बढ़ते दिखाई देते हैं। रास्ते में मौजूद लोगों का उन्होंने मुस्कुराते हुए ‘राधे-राधे’ कहकर अभिवादन किया। उनके सहज और विनम्र व्यवहार ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया।

विराट और अनुष्का का वृंदावन से खास जुड़ाव रहा है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों कई बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंच चुके हैं। क्रिकेट के बड़े मुकाबलों, करियर के अहम फैसलों और निजी जीवन के महत्वपूर्ण मौकों से पहले भी यह चर्चित जोड़ी यहां आकर आशीर्वाद लेती रही है।

इससे पहले आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को पहली बार चैंपियन बनाने के बाद भी दोनों वृंदावन पहुंचे थे। अब गुरु पूर्णिमा से पहले उनकी यह यात्रा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।

विराट और अनुष्का कई मौकों पर बता चुके हैं कि व्यस्त जिंदगी के बीच आध्यात्म और ध्यान उन्हें मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। यही वजह है कि दोनों समय-समय पर धार्मिक स्थलों पर जाकर कुछ समय शांत माहौल में बिताना पसंद करते हैं। उनकी इस नई यात्रा पर सोशल मीडिया यूजर्स भी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि शोहरत की बुलंदियों पर होने के बावजूद विराट और अनुष्का की सादगी ही उन्हें सबसे अलग बनाती है।अ

पढ़ें :- हनुमान अंश पर कृपा ही कृपा; 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने कमाए 431 करोड़ से ज्यादा, अब तेलुगू रिलीज ने बढ़ी रफ्तार
Advertisement