1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Virat Kohli ने लिया टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला! इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका

Virat Kohli ने लिया टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला! इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका

Virat Kohli Test retirement: आगामी इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लग सकता है। कप्तान रोहित शर्मा के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने टेस्ट करियर पर फुल स्टॉप लगा सकते हैं। खबर है कि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है। उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में बीसीसीआई को भी जानकारी दे दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Virat Kohli Test retirement: आगामी इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लग सकता है। कप्तान रोहित शर्मा के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने टेस्ट करियर पर फुल स्टॉप लगा सकते हैं। खबर है कि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है। उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में बीसीसीआई को भी जानकारी दे दी है।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

एक प्रसिद्ध अखबार की खबर के अनुसार, बीसीसीआई ने विराट कोहली को उनके टेस्ट संन्यास के फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है। बोर्ड के एक अधिकारी ने अखबार को बताया, ‘कोहली ने अपना मन बना लिया है और बोर्ड को सूचित कर दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट को छोड़ने जा रहे हैं। बीसीसीआई ने उनसे पुनर्विचार करने की अपील की है क्योंकि इंग्लैंड का अहम दौरा जल्द ही आने वाला है। कोहली ने अभी तक इस अनुरोध पर जवाब नहीं दिया है।”

रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने विराट कोहली से इस फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की है। अब यह देखना होगा कि कोहली इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा होते हैं या नहीं। माना यह भी जा रहा है कि कोहली इंग्लैंड में अपना फेयरवेल टेस्ट खेल सकते हैं, क्योंकि इंग्लैंड दौरे पर एक अनुभवी खिलाड़ी का टीम में होना बेहद जरूरी है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से गंवाने के बाद सीनियर खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन की खूब चर्चा हुई थी। इस दौरे पर विराट कोहली के बल्ले से 5 टेस्ट मैचों की 9 पार‍ियों में 23.75 के एवरेज से महज 190 रन बनाए थे। इसमें पर्थ में जड़ा गया 100 रनों का नॉट आउट शतक शामिल था। इससे पहले रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 को टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...