1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. राहुल वैद्य के ‘जोकर’ वाले कमेंट पर भड़के Virat Kohli भाई, कहा- सिंगर की लगा दी क्लास

राहुल वैद्य के ‘जोकर’ वाले कमेंट पर भड़के Virat Kohli भाई, कहा- सिंगर की लगा दी क्लास

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) इन दिनों विराट कोहली (Virat Kohli) की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो को लाइक करने के बाद विराट चर्चा में आए थे और इसी मामले पर राहुल ने भी रिएक्शन दिया था और तब से वो किंग कोहली के पीछे पड़ गए हैं. कभी उन्हें जोकर बुला रहे हैं तो कभी गंदी हरकत करते हुए पोस्ट कर रहे हैं.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Virat Kohli’s Brother Slams Rahul Vaidya: राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) इन दिनों विराट कोहली (Virat Kohli) की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो को लाइक करने के बाद विराट चर्चा में आए थे और इसी मामले पर राहुल ने भी रिएक्शन दिया था और तब से वो किंग कोहली के पीछे पड़ गए हैं. कभी उन्हें जोकर बुला रहे हैं तो कभी गंदी हरकत करते हुए पोस्ट कर रहे हैं.

पढ़ें :- न रूल्स परफेक्ट, न लोग... फिर भी दिल से हैं आदर्श! प्राइम वीडियो ने 'आदर्श बाल विद्यालय' का ट्रेलर किया रिलीज़

इस मामले में विराट ने तो अब तक कुछ नहीं कहा है, लेकिन क्रिकेटर के भाई ने चुप्पी तोड़ी है और पोस्ट कर राहुल वैद्य की क्लास लगाई है. विराट कोहली के भाई विकास कोहली (Vikas Kohli) ने सिंगर राहुल वैद्य के ‘जोकर’ वाले कमेंट पर चुप्पी तोड़ते हुए इसकी आलोचना की है.

इतना ही नहीं उन्होंने राहुल का लूजर बताया है. विकास ने थ्रेड्स पर लिखा- ‘बच्चे इतनी मेहनत अगर अपनी सिंगिंग पर कर ले तो शायद अपनी मेहनत से फेमस हो जाएं. जबकि पूरा देश इस समय मौजूदा स्थिति पर फोकस कर रहा है. यह बेवकूफ फॉलोअर्स हासिल करने और विराट का नाम लेकर मशहूर होने के मिशन पर है. कितना बड़ा लूजर है.’

बता दें, विराट कोहली पर राहुल वैद्य ने कमेंट किया था और उन्हें जोकर कहा था. सिंगर ने लिखा था- ‘तो दोस्तों, विराट कोहली ने मुझे ब्लॉक कर दिया है. जैसा कि आप सभी को पता है. मुझे लगता है कि ये इंस्टाग्राम की गलती ही होगी. इंस्टा के एल्गोरिदम ने ही कहा होगा विराट कोहली को, एक काम कर, मैं ही तेरी तरफ से राहुल वैद्य को ब्लॉक कर देता हूं. है ना?’ बता दें, राहुल ने ऐसा इसलिए कहा था, क्योंकि विराट ने सफाई दी थी कि उन्होंने एक्ट्रेस का पोस्ट लाइक नहीं किया था वो इंस्टा के एल्गोरिदम की वजह से हुआ. वहीं, विराट के फैंस ने राहुल की पत्नी और बहन को खरी-खोटी भी सुनाई थी.

पढ़ें :- भारत में एक दिन पहले दस्तक दे सकती है विजय की ‘जन नायकन’, रिलीज डेट को लेकर बढ़ी हलचल

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...