1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Visakhapatnam Test : इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में उतरेगा चार स्पिनर्स! अब भारत भी बदलेगा अपनी रणनीति

Visakhapatnam Test : इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में उतरेगा चार स्पिनर्स! अब भारत भी बदलेगा अपनी रणनीति

Visakhapatnam Test : हैदराबाद टेस्ट में भारत की बड़ी वजह इंग्लैंड का खतरनाक स्पिन अटैक रहा। जिसके सामने भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। अब दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जाना है, जहां हैदराबाद जैसी ही पिच देखने को मिलने वाली है। यानी दूसरे टेस्ट मैच में भी स्पिन गेंदबाज हावी रह सकते हैं। ऐसे में इंग्लैंड टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने साफ तौर पर कहा है कि जरूरत पड़ने पर उनकी टीम चार स्पिनर्स के साथ उतर सकते हैं। ऐसे में भारतीय टीम अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

दरअसल, विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन यहां पर तेज गेंदबाजी को कुछ मदद मिल सकती है। माना यह भी जा रहा है कि विशाखापत्तनम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होगी। ऐसे में भारतीय टीम चार स्पिन गेंदबाजों को दूसरे टेस्ट में उतार सकती हैं। जिनमें आर अश्विन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के साथ वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है। जबकि सिर्फ एक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट में खेल सकते हैं। मोहम्म्द सिराज को दूसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है।

स्वीप और रिवर्स स्वीप शॉट का निकालना होगा तोड़

हैदराबाद टेस्ट में ओली पॉप समेत इंग्लैंड के बाकी बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ स्वीप और रिवर्स स्वीप शॉट को बड़ा हथियार बनाया था। इन शॉट्स से इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने खूब रन भी बटोरे थे। जिसको देखते हुए दूसरे टेस्ट में भारतीय स्पिनर्स को नई रणनीति बनानी होगी। पहले टेस्ट के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने भी कहा था कि गेंदबाजों को विरोधी टीम के बल्लेबाजों के स्वीप और रिवर्स स्वीप जैसे शॉट से निपटने का तरीका ढूंढना होगा। स्पिनरों को अधिक अनुशासित होना होगा।

द्रविड़ ने कहा कि हमें गेंद को पिच करने के मामले में अधिक अनुशासित होना होगा। हम इस पर काम करेंगे और हम इसमें बेहतर होंगे, क्योंकि हमारे पास कुछ विश्व स्तरीय स्पिनर हैं. और वह जल्द ही वापसी करेंगे।’ बता दें कि दूसरे टेस्ट से पहले जो रूट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्वीप और रिवर्स स्वीप शॉट की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह बात तो साफ है कि दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ स्वीप और रिवर्स स्वीप जैसे शॉट को बड़ा हथियार बनाएंगे।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...