1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Vistara Flight : विस्तारा फ्लाइट में मिली बम की धमकी , श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोका गया

Vistara Flight : विस्तारा फ्लाइट में मिली बम की धमकी , श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोका गया

दिल्ली से श्रीनगर के लिए रवाना हुई फ्लाइट यूके611 में बम होने की धमकी मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। फ्लाइट 177 यात्री और एक बच्चा सवार था।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vistara Flight : दिल्ली से श्रीनगर के लिए रवाना हुई फ्लाइट यूके611 में बम होने की धमकी मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। फ्लाइट 177 यात्री और एक बच्चा सवार था। इस पर एयरलाइन और सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की। फ्लाइट संख्या-यूके-611 को रात लगभग 12:10 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतारा गया।

पढ़ें :- नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन, कहा कि सभी मिलकर लड़ाई लड़ेंगे

खबरों के अनुसार , धमकी को गैर-विश्वसनीय माना गया और सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया। यह घटना तब सामने आई जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) श्रीनगर को एक सूचना ‘धमकी भरी कॉल’ मिली, जिसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने तत्काल कार्रवाई की और अपनी प्रतिक्रिया दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...