Vitamin B12 Side Effects: विटामिन बी 12 शरीर के लिए बेहद जरुरी पोषक तत्व है। इसका काम शरीर में रेड ब्लड सेल्स और डीएनए को बनाना है। बल्कि यह तंत्रिका तंत्र यानि नर्वस सिस्टम और दिमाग के स्वास्थ्य को बढ़ाता है। विटामिन बी12 की कमी से शरीर में कमजोरी,थकान,हल्कापन, सासं लेने में दिक्कत, स्किन का पीला पड़ना और कब्ज,दस्त गैस आदि समस्याएं होती है।
पढ़ें :- वरुण का 'HJTIHH' राम चरण पर भारी, 'पेद्दी' का बिगड़ा गणित!
इतना ही नहीं इसकी कमी से हाथ पैरों में दर्द, सूजन और बालों का झड़ना जैसी दिक्कतें होने लगती है। पर क्या आप जानते है अगर शरीर में विटामिन बी 12 की मात्रा जरुरत से अधिक हो जाएं तो भी बहुत हानिकारक होता है।
इससे कई गंभीर बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। विटामिन बी12 का लेवल शरीर में बढ़ने से जहां एक तरफ कुछ नुकसान हो सकते हैं वहीं पहले आपको इसके लक्षण के बारे में जान लेना चाहिए। इसलिए सबसे पहले आइए जानते हैं विटामिन बी12 की अधिकता होने पर आपको क्या लक्षण दिख सकते हैं।
शरीर में अगर विटामिन बी12 का लेवल बढ़ जाए तो इसकी वजह से खून जमने की स्थिति बनने लगती है। वहीं इसकी वजह से शरीर में ब्लड फ्लो भी कम हो जाता है। वहीं विटामिन बी12 अधिक हो जाने से ऑप्टिक नर्वस सिस्टम को भी नुकसान हो सकता है।
जब शरीर में विटामिन बी12 की अधिकता हो जाती है तो आपको इस तरह के लक्षण देखने को मिल सकते हैं। जिन लोगों के शरीर में विटामिन बी12 की अधिकता हो जाए उन्हें कुछ तरह की समस्याएं हो सकती है। हालांकि, इस समस्या से आसानी से आराम पाया जा सकता है।
पढ़ें :- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, बोले- हिंदुओं की आस्था के साथ छल कर रही है BJP-RSS
शरीर में विटामिन बी12 की अधिकता होने की वजह से अंदरूनी बैलेंस बिगड़ जाता है। शरीर में विटामिन बी12 की अधिकता होने पर इसके रोकथाम के लिए कुछ फूड आइटम्स आपको अपनी डाइट से बाहर कर देने चाहिए।