First sale of Vivo V40 Pro: वीवो ने 7 अगस्त को भारतीय यूजर्स के लिए अपनी Vivo V40 सीरीज में दो नए स्मार्टफोन- V40 और V40 Pro को लॉन्च किया था। इन डिवाइस में Zeiss-ट्यून्ड कैमरे, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, बेहतर ऑरा लाइट रिंग और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी मिलती है। दोनों फोन की पहले सेल आज यानी 13 अगस्त को लाइव हो चुकी है। आइये इन स्मार्टफोंस के फीचर्स और ऑफर के बारे में जान लेते हैं-
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
वीवो की नई सीरीज के Vivo V40 के 8GB RAM +128GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये, 8GB RAM+256GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये और 12GB RAM+512GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। Vivo V40 Pro की बात करें तो इसके 8GB RAM+256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और 12GB RAM+512GB वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन पर 5000 रुपये का डिस्काउंट सभी बैंक्स के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर मिल रहा है। इस फोन को आप Flipkart से खरीद सकते हैं।
Vivo V40 के स्पेक्स
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर
डिस्प्ले: 6.78 इंच एमोलेड, 2800 × 1260 पिक्सल FHD+ डिस्प्ले
पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
रैम और स्टोरेज: 8GB RAM+128GB, 8GB RAM+256GB और 12GB RAM+512GB स्टोरेज
कैमरा: 50MP मेन+50MP वाइड एंगल और 50MP फ्रंट कैमरा
बैटरी: 5500mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कलर ऑप्शन: टाइटेनियम ग्रे, लोटस पर्पल और गैंगेज ब्लू
Vivo V40 Pro के स्पेक्स
पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर
डिस्प्ले: 6.78 इंच एमोलेड, 2800 × 1260 पिक्सल FHD+ डिस्प्ले
रैम और स्टोरेज: 8GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज
कैमरा: 50MP मेन+50MP वाइड एंगल+50MP टेलीफोटो और 50MP फ्रंट कैमरा
बैटरी: 5500mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कलर ऑप्शन: ब्लू और टाइटेनियम ग्रे