Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Vivo X500 FE :  वीवो एक्स500 एफई लॉन्च से पहले IMDA और SGS पर हुआ लिस्ट ,  जानें बैटरी और फीचर्स

Vivo X500 FE :  वीवो एक्स500 एफई लॉन्च से पहले IMDA और SGS पर हुआ लिस्ट ,  जानें बैटरी और फीचर्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vivo X500 FE :  टेक कंपनी वीवो अपनी X500 सीरीज का विस्तार करने की तैयारी में लगी हुई है। इसमें पूर्व में लॉन्च हुए बेस और प्रो मॉडल के अलावा Vivo X500 E और Vivo X500 FE भी पेश किए जा सकते हैं। ये मॉडल अपकमिंग X500 FE सिंगापुर की IMDA और SGS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर

वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Vivo के एक स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V2653 के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में डिवाइस को 5G मोबाइल फोन बताया गया है। इसके कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, WLAN (Wi-Fi), Bluetooth और NFC शामिल हैं। यह सर्टिफिकेट 16 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था।

SGS लिस्टिंग के अनुसार, डिवाइस एक्सटर्नल पावर एडॉप्टर या अपनी इंटरनल लिथियम-आयन बैटरी से पावर ले सकता है। इसमें 35 डिग्री सेल्सियस का रेटेड एम्बिएंट टेम्परेचर भी दर्ज है। हालांकि, IMDA और SGS दोनों ही लिस्टिंग में फोन के मार्केटिंग नेम की पुष्टि नहीं हुई है।

Vivo X500 FE के स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी कंपनी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 6.31-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है।

परफॉरमेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। वहीं, बैटरी की बात करें तो इसमें 6,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। फिलहाल फोन के कैमरा, चार्जिंग और अन्य फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है।

पढ़ें :- इंडियन मार्केट में Karbonn की वापसी : देश में लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, चेक करें फीचर्स और कीमत

हाल ही में Vivo X500 सीरीज की संभावित इंडिया लॉन्च डेट को लेकर जानकारी सामने आई थी। बताया गया था था कि फोंस 25 नवंबर को आ सकते हैं।

Advertisement