1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्जी आईडी-पासवर्ड से अवैध आधार कार्ड बनाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फर्जी आईडी-पासवर्ड से अवैध आधार कार्ड बनाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फर्जी आईडी-पासवर्ड से अवैध आधार कार्ड बनाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आधार कार्ड और आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहे गिरोह के एक वांछित सदस्य को नौतनवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना (I.P.S) के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (P.P.S) के पर्यवेक्षण में की गई।

पढ़ें :- दिवाली से पहले योगी सरकार का रसोइयों का तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में टीम ने मु0अ0सं0 29/2026 धारा 318(4), 336(3), 338, 61(2) बीएनएस एवं आधार अधिनियम 2016 के तहत वांछित चल रहे आरोपी अमन पासवान, निवासी रामनगर टोला बघवा, थाना नौतनवा (उम्र लगभग 21 वर्ष) को मणि चौराहा से दबोच लिया।

कैसे पकड़ा गया गिरोह

12 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर बैरवा बनकटवा टोला स्थित एक जन सेवा केंद्र पर पुलिस ने छापा मारा था। यहाँ आरोपी फिंगर क्लोन तकनीक का इस्तेमाल कर Aadhar Enrollment App में नारायण साहू की आईडी से लॉगिन कर अवैध रूप से आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड तैयार कर रहे थे। उस समय दो आरोपी गिरफ्तार किए गए थे, जबकि अमन पासवान फरार हो गया था।

लगातार निगरानी और गोपनीय सूचना के आधार पर 21 मार्च 2026 को पुलिस ने उसे मणि चौराहा से गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें :- लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक : राहुल गांधी

अभियुक्त को न्यायालय रवाना

अमन पासवान के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक शेरबहादुर यादव

हे0का0 रामनिवास यादव

पढ़ें :- बहू को बचाने आई ताई, भतीजे ने कुल्हाड़ी से काट डाला; सीतापुर में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

गिरफ्तारी का विवरण

स्थान: मणि चौराहा

तारीख: 25.03.2026

समय: सुबह 10:30 बजे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...