1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Disha Patani का एक्स बॉयफ्रेंड था ‘गे’? एक्ट्रेस ने मशहूर प्रोड्यूसर के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ा था

Disha Patani का एक्स बॉयफ्रेंड था ‘गे’? एक्ट्रेस ने मशहूर प्रोड्यूसर के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ा था

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) शुक्रवार को अपना 33 वां जन्म दिन (33rd Birthday) मना रही हैं। बता दें कि दिशा पाटनी (Disha Patani)  को उनकी फिटनेस और स्टाइल के लिए खूब पसंद किया जाता है। फिल्मों के साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) शुक्रवार को अपना 33 वां जन्म दिन (33rd Birthday) मना रही हैं। बता दें कि दिशा पाटनी (Disha Patani)  को उनकी फिटनेस और स्टाइल के लिए खूब पसंद किया जाता है। फिल्मों के साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक समय था जब उनका नाम टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff)  के साथ खूब जोड़ा जाता था। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया।

पढ़ें :- महीप कपूर ने अपनी उम्र को लेकर कंफ्यूजन किया दूर, बढ़ती उम्र पर रखी अपनी राय, 'मैं शानदार दिखना चाहती हूं'

आज हम उनके जन्म दिन पर बताने जा रहे हैं कि टाइगर श्राफ (Tiger Shroff) से पहले दिशा पाटनी (Disha Patani)  एक और एक्टर को डेट कर चुकी हैं? और उस रिश्ते का अंत एक हैरान कर देने वाले राज के सामने आने के बाद हुआ था।

दिशा पाटनी (Disha Patani) ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उसी दौरान उनकी मुलाकात टीवी एक्टर पार्थ समथान (tv actor parth samthan) से हुई, जो बाद में ‘कसौटी जिंदगी की 2’ से फेमस हुए। शुरुआत में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। साल 2013 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। वे कई पार्टियों में साथ नजर आते थे और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती थीं।

काफी समय तक दोनों का रिश्ता ठीक चला, लेकिन फिर एक ऐसी खबर सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्स बॉयफ्रेंड पार्थ समथान उस समय एक गे रिलेशनशिप में भी थे। उनका नाम मशहूर टीवी प्रोड्यूसर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता के साथ जुड़ा। दोनों की कई फोटोज भी सामने आईं।

दिशा ने पार्थ और विकास को रंगे हाथ पकड़ा

पढ़ें :- The India Story Teaser: बेटी की मौत कैंसर से नहीं, बल्कि खाने में मौजूद मिलावट और पेस्टिसाइड की वजह से हुई,'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज

कहा जाता है कि दिशा ने एक दिन पार्थ और विकास को ऐसी हालत में पकड़ लिया, जिससे उन्हें सच का पता चल गया। इसके बाद भी दिशा ने पार्थ को माफ कर दिया और उन्हें दूसरा मौका दिया। लेकिन करीब चार महीने बाद फिर से वही बात सामने आई, जब दिशा ने दोबारा पार्थ को विकास के साथ देख लिया। इसके बाद दिशा ने यह रिश्ता हमेशा के लिए खत्म कर दिया। इस पूरे मामले में पार्थ और विकास की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमें वे एक-दूसरे को किस करते नजर आए।

दिशा ने करियर पर किया फोकस

इस रिश्ते के खत्म होने के बाद दिशा ने पूरी तरह से अपने करियर पर ध्यान देना शुरू कर दिया। उन्होंने साल 2016 में बॉलीवुड डेब्यू किया फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से, जिसमें उन्होंने धोनी की पहली गर्लफ्रेंड ‘प्रियंका’ का किरदार निभाया था। अब दिशा न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि साउथ फिल्मों में भी अपनी जगह बना चुकी हैं। हाल ही में वह साउथ की बड़ी फिल्म ‘कंगुवा’ में नजर आईं और दर्शकों ने उनके काम को खूब सराहा।

नोट: यह आर्टिकल पब्लिक डोमेन में मौजूद रिपोर्ट्स और अफवाहों पर आधारित है। इसमें दी गई जानकारी की पुष्टि संबंधित लोगों ने सार्वजनिक रूप से नहीं की है।

पढ़ें :- ईशा देओल का तलाक के बाद छलका दर्द, बोलीं- बहुत मिस करती हूं प्यार और रोमांस, निजी जिंदगी को लेकर की खुलकर बात
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...