1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुस्लिम से हिंदू बनें वसीम रिजवी ने अब बदली जाति, ब्राह्मण से हो गए ठाकुर

मुस्लिम से हिंदू बनें वसीम रिजवी ने अब बदली जाति, ब्राह्मण से हो गए ठाकुर

Jitendra Narayan Tyagi changed his surname: शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी यानी जितेंद्र नारायण त्यागी एक बार फिर सुर्खियों में बनें हुए हैं। मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू बनें जितेंद्र नारायण ने अब अपनी जाति बदल ली है। वह ब्राह्मण से ठाकुर बन गए हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IND vs AFG 3rd ODI Live : आज अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

दअरसल, साल 2021 में वसीम रिजवी ने धर्म परिवर्तन कर लिया था, जिसके बाद उन्होंने अपना नया नाम जितेंद्र नारायण त्यागी रख लिया था। उस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें इस्लाम धर्म से निकाल दिया गया है। अब वह अपनी जाति बदलते हुए त्यागी से सेंगर हो गए हैं। यानी जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर हो गए हैं। उन्होंने दिवाली की बधाई के साथ अपना नया नाम भी डाला है।

गौरतलब है कि हिंदू धर्म अपनाने से पहले वसीम रिजवी कई बार मुस्लिम धर्म गुरुओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते रहे हैं। वह मदरसा शिक्षा को आतंकवाद से जोड़ने व कुतुब मीनार को हटाने की सुप्रीम कोर्ट से मांग कर चुके हैं। जिसको लेकर मुस्लिम धर्म गुरुओं ने उनके खिलाफ फतवे भी जारी किए थे। यहां तक कि वसीम रिजवी की मां और भाई ने भी उनसे नाता तोड़ लिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...