1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Watch : जब संसद परिसर की सीढ़ियों पर कांग्रेस और भाजपा के धुर विरोधी सांसद गले मिलते दिखे

Watch : जब संसद परिसर की सीढ़ियों पर कांग्रेस और भाजपा के धुर विरोधी सांसद गले मिलते दिखे

यूं तो सियासत में एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने या बयानबाजी करने के नेताओं के मामले अक्सर आते रहते हैं, लेकिन ऐसे नजारे कम ही  देखने को मिलते हैं, जब घोर-विरोधी राजनीतिक पार्टियों के नेता साथ हंसते-मुस्कुराते एक साथ दिखें। ऐसा नजारा सोमवार को संसद परिसर में देखने को मिला, जहां दो धुर विरोधी दलों के नेता एक-दूसरे से गर्मजोशी के साथ मिलते नजर आए।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। यूं तो सियासत में एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने या बयानबाजी करने के नेताओं के मामले अक्सर आते रहते हैं, लेकिन ऐसे नजारे कम ही  देखने को मिलते हैं, जब घोर-विरोधी राजनीतिक पार्टियों के नेता साथ हंसते-मुस्कुराते एक साथ दिखें। ऐसा नजारा सोमवार को संसद परिसर में देखने को मिला, जहां दो धुर विरोधी दलों के नेता एक-दूसरे से गर्मजोशी के साथ मिलते नजर आए।

पढ़ें :- यूपी में 1 से 20 नवंबर तक VB-G RAM G योजना के कार्य बंद, जानें- क्यों लिया गया फैसला

बतातें चलें कि सोमवार से 18वीं लोकसभा का सत्र (Session of the 18th Lok Sabha) शुरू हो गया है। इस दौरान संसद की कार्यवाही में शामिल होने के लिए सभी सांसद संसद भवन पहुंचे। सोमवार को केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) और के सुरेश (K Suresh) संसद भवन की सीढ़ियों पर खड़े होकर कुछ बात कर रहे थे। केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) , के सुरेश (K Suresh)  के कान में कुछ बोल रहे थे। इस दौरान ही पीछे से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh)  आए और उन्होंने केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) के कंधे पर रख दिया। जैसे ही केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal)  पलटे गिरिराज सिंह (Giriraj Singh)ने उन्हें नमस्कार किया। बदले में के सुरेश (K Suresh)  ने भी उन्हें नमस्कार किया तो वहीं केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने गिरिराज को गले लगा लिया।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha By-Election : मध्य-प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, पूर्व केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे के बाद हुई थी खाली

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) जब जाने लगे तो केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने उन्हें एक बार फिर से बुलाया। इस दौरान एक बार फिर दोनों ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और फिर गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) वापस लौट गए। बता दें कि इस दौरान गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने के सुरेश (K Suresh)  से तीन बार तो वहीं केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) से 2 बार हाथ मिलाया। इस घटना के बाद केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) और के सुरेश (K Suresh)  दोबारा बातचीत में व्यस्त हो गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...