1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Wayanad by-election: वायनाड से कल प्रियंका गांधी दाखिल करेंगी नामांकन, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Wayanad by-election: वायनाड से कल प्रियंका गांधी दाखिल करेंगी नामांकन, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल यानी 23 अक्टूबर को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहेंगे। ये सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से खाली हुई है। अब इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Wayanad by-election: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल यानी 23 अक्टूबर को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहेंगे। ये सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से खाली हुई है। अब इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। प्रियंका गांधी इस उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार होंगी और उनकी उम्मीदवारी को पार्टी के लिए अहम मानी जा रही है।

पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं

राजनीति हलचल हुई तेज
प्रियंका गांधी अब सक्रिय तरह से राजनीति में उतर आईं हैं। 23 अक्टूबर को वो वायनाड से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। कहा जा रहा है कि, प्रियंका गांधी अगर चुनाव जीतकर संसद तक पहुंचती हैं तो इससे पार्टी को भी बहुत फायदा मिलेगा। हालांकि, इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

पार्टी के नेता लंबे समय से कर रहे थे मांग
बता दें कि, कांग्रेस के नेता लंबे समय से प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में कदम रखने की मांग कर रहे थे। वहीं, अब समय आ गया है कि, प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रहीं हैं। वायनाड सीट राहुल गांधी की सीट थी लेकिन उन्होंने रायबरेली सीट के लिए इस सीट को छोड़ दिया। कांग्रेस ने अपनी रणनीति के तहत प्रियंका गांधी को इस चुनाव में उतारकर पार्टी को फिर से मजबूत करने का प्रयास किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...