1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WCL 2024 Final Prize Money: पाकिस्तान को फाइनल में रौंदकर इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ी हुए मालामाल; जानिए किसको मिला कितना पैसा

WCL 2024 Final Prize Money: पाकिस्तान को फाइनल में रौंदकर इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ी हुए मालामाल; जानिए किसको मिला कितना पैसा

WCL 2024 Prize Money: शनिवार (13 जुलाई) को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट 2024 (WCL 2024) के फाइनल में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इंग्लैंड के बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए थे। जिसके बाद इंडिया चैंपियंस ने 19.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 159 बनाकर मैच जीत लिया। वहीं, टूर्नामेंट में जीत हासिल करने के बाद इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ियों पर पैसे की बरसात हुई है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

WCL 2024 Prize Money: शनिवार (13 जुलाई) को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 (WCL 2024) के फाइनल में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इंग्लैंड के बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए थे। जिसके बाद इंडिया चैंपियंस ने 19.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 159 बनाकर मैच जीत लिया। वहीं, टूर्नामेंट में जीत हासिल करने के बाद इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ियों पर पैसे की बरसात हुई है।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के अवार्ड विनर और प्राइज मनी

WCL 2024 विजेता की प्राइज मनी: टूर्नामेंट के विजेता इंडिया चैंपियंस को USD200,000 यानी 1,67,03,870 रुपये प्राइज मनी के रूप में दिये गए हैं।

WCL 2024 उपविजेता की प्राइज मनी: टूर्नामेंट की उपविजेता पाकिस्तान चैंपियंस को USD100,000 यानि 8354000 रुपये प्राइज मनी के रूप में दिये गए हैं।

WCL 2024 प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: इंडिया चैंपियंस को टूर्नामेंट जीतने में यूसुफ पठान का अहम योगदान रहा। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए सात पारियों में 221 रन बनाए और 5 की शानदार इकोनोमी से गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी लिया। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। यूसुफ पठान को USD5000 यानी 4,17,596.75 रुपये की प्राइज मनी दी गयी।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस WCL 2024 फाइनल प्लेयर ऑफ द मैच: फाइनल में इंडिया चैंपियंस के लिए 50 रनों की पारी खेलने वाले अंबाती रायुडू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। साथ उन्हें USD3000 यानी 2,50,558.05 रुपये की प्राइज मनी दी गयी।

बैटर ऑफ द फाइनल: फाइनल में 16 गेंदों पर 30 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले युसूफ पठान को बैटर ऑफ द फाइनल चुना गया। साथ ही उन्हें USD500 यानी 41,759.68 रुपये की प्राइज मनी दी गयी।

स्वीट मोमेंट ऑफ द फाइनल: इंडिया चैंपियंस के गेंदबाज अनुरीत सिंह को स्वीट मोमेंट ऑफ द फाइनल अवार्ड दिया गया। साथ ही उन्हें USD500 यानी 41,759.68 रुपये की प्राइज मनी दी गयी।

WCL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी: शोएब मलिक (पाकिस्तान चैंपियंस) – 245 रन

WCL 2024 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी: नाथन कूल्टर-नाइल (ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस) – 9 विकेट

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता

WCL 2024 में सर्वाधिक छक्के: डैन क्रिश्चियन (ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस) – 20 छक्के

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...